24.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मां अंजनी पुत्र सेवादल समिति की अनूठी पहल



महाराज श्री का चोला धारण करने से लेकर भव्य भजन संध्या तक,आस्था,तपस्या और समर्पण की अनूठी परंपरा
वारासिवनी-नगर के भव्य श्री राम मंदिर में मां अंजनी पुत्र सेवादल समिति के तत्वावधान में धार्मिक आयोजनों की एक अनूठी परंपरा निरंतर आगे बढ़ रही है। भगवान श्री हनुमान जी के प्रति अटूट श्रद्धा,भक्ति,तपस्या और समर्पण के साथ समिति के युवा वर्षों से इस परंपरा को साकार करने में जुटे हुए हैं। महाराज श्री का चोला धारण करने की परंपरा हो या शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाली भव्य भजन संध्या,दोनों ही आयोजन नगर में धार्मिक आस्था और भक्ति का विशेष वातावरण निर्मित करते हैं।

वर्ष 2023 में हुई अनूठी परंपरा की शुरुआत

वर्ष 2023 से पहले श्री राम मंदिर,वारासिवनी में दशहरा पर्व के अवसर पर इस बात को लेकर चर्चाएं होती थीं कि पानीपत की तर्ज पर बजरंगबली का मुकुट धारण कर महाराज श्री का स्वरूप कौन धारण करेगा। इसी विषय को लेकर मां अंजनी पुत्र सेवादल समिति के युवाओं ने तत्कालीन कैबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल (गुड्डा भैया) के समक्ष अपनी बात रखी और इस धार्मिक आयोजन की पूरी रूपरेखा विस्तार से बताई।

कार्यक्रम की विशेषता और उसकी धार्मिक महत्ता को समझते हुए प्रदीप जायसवाल ने इस पहल में सहयोग करने की सहमती दी। यह परंपरा सामान्य नहीं थी,बल्कि इसके लिए कठिन साधना,जप-तप,श्रद्धा,भक्ति और पूर्ण समर्पण की आवश्यकता थी। इसके बाद सुमित मिश्रा ने प्रथम वर्ष महाराज श्री का चोला धारण करने का सौभाग्य प्राप्त किया। लगभग 90 दिनों की तपस्या,लगन और भगवान श्री हनुमान जी महाराज के आशीर्वाद से यह परंपरा सफलतापूर्वक प्रारंभ हुई और फिर निरंतर आगे बढ़ती चली गई।

हर वर्ष नए स्वरूप में आगे बढ़ी परंपरा

वर्ष 2024 में नगर के सौरभ सिंह चौधरी ने महाराज श्री का चोला धारण किया। वर्ष 2025 में शिवम बुधरानी ने यह दायित्व निभाया,जबकि वर्ष 2026 में दीपम शुक्ला ने पानीपत वाले हनुमान जी का चोला धारण कर महाराज श्री बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। इस प्रकार यह धार्मिक परंपरा प्रत्येक वर्ष नई ऊर्जा,श्रद्धा और समर्पण के साथ आगे बढ़ रही है। समिति के सदस्यों का विश्वास है कि भगवान श्री हनुमान जी की कृपा से यह कारवां भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

शरद पूर्णिमा पर भव्य भजन संध्या की परंपरा

मां अंजनी पुत्र सेवादल समिति के तत्वावधान में शरद पूर्णिमा के अवसर पर भव्य धार्मिक भजन संध्या का आयोजन भी किया जाता है। इस आयोजन में सुप्रसिद्ध भजन गायकों की प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं को भक्तिरस में भावविभोर व सराबोर करती हैं।

वर्ष 2024 में रसराज जी महाराज ने अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया था। वहीं,वर्ष 2025 में बहन अदिष्ठा एवं अनुष्का भटनागर ने अपनी भजन गायकी से वारासिवनी वासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया था।

इसी कड़ी में इस वर्ष 28 अक्टूबर को नगर के रानी अवंतीबाई स्टेडियम में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उज्जैन से पधार रहे सुप्रसिद्ध भजन गायक किशन भगत और बरघाट के देवी जागरण के मशहूर गायक रुद्रकांत ठाकुर अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में सराबोर करेंगे। आयोजन को लेकर समिति के युवाओं द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।

सैकड़ों युवाओं की टीम निभाती है सेवा का दायित्व

मां अंजनी पुत्र सेवादल समिति से जुड़े सैकड़ों युवा इस धार्मिक परंपरा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दशहरा पर्व के आयोजन को लेकर लगभग 90 दिनों तक गुरुपूर्णिमा से लेकर दशहरा पर्व तक युवा तन-मन से सेवा,कार्यों,व्यवस्थाओं और तैयारियों में जुटे रहते हैं। उनकी मेहनत,अनुशासन,सामूहिक सहयोग और धार्मिक समर्पण ही इस आयोजन की विशेष पहचान है।

समिति के युवा आयोजन की प्रत्येक व्यवस्था को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं,जिससे श्रद्धालुओं को धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता का बेहतर अवसर मिल सके।

अमन ज्ञान प्रकाश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका

मां अंजनी पुत्र सेवादल समिति की धार्मिक परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाने में अमन ज्ञान प्रकाश पप्पू पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका है। समिति की शुरुआत से ही वे इसकी कमान संभालते हुए धार्मिक आयोजनों की तैयारियों,व्यवस्थाओं और अन्य आवश्यक कार्यों का दायित्व निभाते आ रहे हैं। उनके मार्गदर्शन, सक्रियता और समर्पण के साथ समिति के युवा पूरे उत्साह से आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहते हैं। धार्मिक परंपराओं को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने और युवाओं को एकजुट कर सेवा कार्यों में सहभागी बनाने में उनका योगदान उल्लेखनीय है।

प्रदीप जायसवाल ने आमजन से की कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वारासिवनी क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल (गुड्डा भैया) ने वारासिवनी-खैरलांजी विधानसभा क्षेत्र सहित समस्त ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र की आमजनता से अपील की है कि वे 28 अक्टूबर को रात्रि 9 बजे रानी अवंतीबाई स्टेडियम,वारासिवनी पहुंचकर इस भव्य धार्मिक भजन संध्या में सहभागी बनें और सुप्रसिद्ध भजन गायक किशन भगत की भक्तिमय प्रस्तुतियों का आनंद लें।

यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं,बल्कि श्रद्धा,सेवा,तपस्या और युवा शक्ति के सामूहिक समर्पण का प्रतीक बनकर वारासिवनी की धार्मिक परंपरा को नई पहचान दे रहा है,अमन ज्ञानप्रकाश पटेल एवं सुमित मिश्रा की है महत्वपूर्ण भूमिका:-मां अंजनी पुत्र सेवादल समिति की धार्मिक परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाने में में अमन ज्ञान प्रकाश पप्पू पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है,समिति की शुरुआत से वे इसकी कमान संभाले हुए धार्मिक आयोजनों की तैयारियों,व्यवस्थाओं और अन्य आवश्यक कार्यों का दायित्व निभाते आ रहे हैं,वहीं सुमित मिश्रा का भी इस धार्मिक परंपरा को स्थापित करने में विशेष योगदान रहा है,प्रथम वर्ष महाराज श्री का चोला धारण कर उन्होंने इस अनूठी परंपरा की शुरुआत को साकार रूप दिया,अमन ज्ञान प्रकाश पटेल और सुमित मिश्रा के समर्पण,सक्रियता एवं सहयोग से समिति के युवा पूरे उत्साह के साथ धार्मिक आयोजनों को सफल बनाने में जुटे रहते हैं,धार्मिक परंपराओ को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने,युवाओं को एकजुट करने व सेवा कार्यों में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने में दोनों का उल्लेखनीय योगदान है,प्रभु श्री राम जी एवं हनुमान जी की आशीर्वाद से आने वाले वर्ष में अगले महाराज श्री में ये संभावित नाम हो सकते हैं जिनमे आदित्य पटेल,ऋत्विक यादव,कीर्तन त्रिवेदी,शिखर कलिहारी व अमन पटेल,युवा है जिसका चयन हनुमान जयंती के दिन होगा इनमें से एक होगा जो अगला महाराज श्री।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment