24.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जनसुनवाई में पहुंचे 171 आवेदन, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश



दिव्यांग महिला की पेंशन समस्या पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश, दोबारा पहुंचे 60 आवेदन
जबलपुर। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 171 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 60 आवेदन ऐसे थे, जिन्हें आवेदकों ने दोबारा प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में पहुंची एक दिव्यांग महिला ने पेंशन संबंधी समस्या रखी। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। दिव्यांग स्कूल के विद्यार्थियों सहित अन्य आवेदकों की समस्याएं भी सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
कलेक्टर ने अपने कक्ष के बाहर आकर भी आवेदकों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनकर अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
जनसुनवाई में नामांतरण, सीमांकन, कब्जा, बिजली बिल, विद्युत लाइन सुधार, संबल अनुग्रह सहायता, निर्माण कार्य रोकने, पेंशन, रोजगार, खसरे में नाम सुधार, री-ज्वाइनिंग, टीसी रोके जाने और धान भुगतान सहित विभिन्न व्यक्तिगत समस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।
इस दौरान अपर कलेक्टर रविशंकर राय, शैलेंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

अनूपपुर में फुटपाथ से सड़क तक कब्जे का आरोप, किराये का खेल या जिम्मेदारों की अनदेखी

Newsdesk

श्री यादव प्रशासक अपेक्स बैंक भोपाल लेंगे जेएसके बैंक  बालाघाट की बैठक

Newsdesk

विष्णुधाम मंदिर में श्री हनुमंत कथा के दूसरे दिन श्रीराम-हनुमान मिलन प्रसंग ने मोहा मन, दुर्गा पंडाल प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा

Newsdesk

Leave a Comment