April 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

यूपी : तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो बहनों की मौत

फतेहपुर (यूपी), 6 जून (आईएएनएस)| फतेहपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो नाबालिग बहनों की मौत हो गई और भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। खागा के अंचल अधिकारी गयादत्त मिश्रा ने कहा कि रानी (12) बिटन (10) और शिवम (14) शनिवार को घटना के समय आसपास के एक कृषि क्षेत्र में जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि बिटन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रानी ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल शिवम का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मिश्रा ने कहा कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

अन्य ख़बरें

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में घिरीं राज्यमंत्री बागरी

Newsdesk

समर्पण की मिसाल – डॉ. वी.के. रैना ने देहदान कर चिकित्सा शिक्षा को दिया अमूल्य योगदान

Newsdesk

हज यात्रा पर हाजियों का जत्था रवाना, स्टेशन पर भावुक विदाई
जबलपुर। हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों का जत्था आज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading