September 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

गुजरात में ट्रक-कार की टक्कर में 9 में से 2 बच्चों की मौत

गांधीनगर, 16 जून (आईएएनएस)| गुजरात के आनंद जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो बच्चों समेत एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत हो गई। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

तारापुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि “यह दुर्घटना आनंद जिले के तारापुर को अहमदाबाद जिले के वतामन से जोड़ने वाले राज्य राजमार्ग पर सुबह करीब 5 बजे हुई। पांच पुरुषों, दो महिलाओं और चार से पांच साल के दो बच्चों सहित कुल नौ लोगों की मौत हुई है। सभी मृतकों को तारापुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया और पुलिस शवों की पहचान कर रही है।”

पुलिस ने कहा कि आठ यात्रियों वाला ईईसीओ वाहन सूरत से भावनगर जा रहा था, जबकि गलत साइड से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बुधवार सुबह गुजरात के आनंद जिले के इंद्रराज गांव में दुरावत फैक्ट्री के पास उसे टक्कर मार दी।

मौके पर पहुंचे परिवार के एक रिश्तेदार ने कहा, “पूरा अजमेरी परिवार भावनगर का रहने वाला है और सूरत से लौट रहा था।”

हादसा होते ही स्थानीय पुलिस और 108 आपातकालीन सेवा एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई।

अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक का चालक और क्लीनर दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक ट्रक का रजिस्ट्रेशन पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश का है।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और परिजनों को उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया । उन्होंने आनंद जिले के अधिकारियों से फोन पर बातचीत की और उन्हें उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

शाह ने ट्वीट किया, “आनंद के तारापुर हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे की खबर से मैं बहुत आहत हूं। इस हादसे में एक ही परिवार के ग्यारह लोगों के मारे जाने की खबर किसी को भी झकझोर सकती है। भगवान पीड़ितों की आत्मा को शांति दे और उनके शोक संतप्त परिवार के सदस्य को शक्ति दें। ओम शांति शांति..”

अन्य ख़बरें

हिंदी से ‘हिंग्लिश’ तक, क्या हम एक ‘नई हिंदी’ के जन्म के दौर में

Newsdesk

बप्पा के रंग में रंगा करीना का परिवार, जेह और सैफ अली खान ने बनाए इको-फ्रेंडली गणपति

Newsdesk

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading