June 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अमित शाह 20-21 जून को गुजरात के दौरे पर जा सकते हैं

गांधीनगर 18 जून (आईएएनएस)| केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 20 और 21 जून को दो दिनों के लिए अपने गृहराज्य गुजरात का दौरा कर सकते हैं। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। हालांकि शाह की यात्रा के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक विज्ञप्ति नहीं आई है, लेकिन सूत्रों ने कहा कि गृहमंत्री के सरखेज-गांधीनगर राजमार्ग (एसजी रोड) पर गांधीनगर के पास दो फ्लाईओवर का उद्घाटन करने की संभावना है, एक वैष्णोदेवी सर्कल पर और दूसरा खोराज में।

इन दोनों फ्लाईओवर से एसजी रोड पर ट्रैफिक काफी कम होगा। उद्घाटन समारोह के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और डिप्टी सीएम नितिन पटेल के मौजूद रहने की उम्मीद है।

चल रहे टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए शाह के गांधीनगर के बोदकदेव में एक टीकाकरण केंद्र में भी मौजूद रहने की उम्मीद है, जो उनका संसदीय क्षेत्र है।

शाह के थलतेज में पौधरोपण कार्यक्रम में भी भाग लेने की संभावना है।

अन्य ख़बरें

मुंबई में सिंगर और म्यूजिक कम्पोजर आदित्य राम शंकर के खिलाफ मुकदमा

Newsdesk

‘यातनाएं सहीं, मगर नहीं स्वीकारा धर्मांतरण’, बाबा बंदा सिंह बहादुर को शहीदी दिवस पर अमित शाह समेत कई नेताओं ने किया याद

Newsdesk

आपातकाल के 51 साल: भाजपा मनाएगी ‘संविधान हत्या दिवस’, देशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading