April 28, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

आसिफ और सौम्या लॉकडाउन में कर रहे हैं अपना ये पसंदीदा काम

Aasif Sheikh, Saumya Tandon get poetic.

मुंबई, 13 मई| टेलीविजन धारावाहिक भाभी जी घर पर हैं के अभिनेता आसिफ शेख और अभिनेत्री सौम्या टंडन कविताओं के साथ अपनी लॉकडाउन की इस अवधि को काट रहे हैं। एक वीडियो सीरीज में ये दोनों साथ आए हैं, जिनमें इन्हें मशहूर कवियों की प्रसिद्ध कृतियों को पढ़ते हुए देखा जा सकेगा। सीरीज के पहले वीडियो में उर्दू के महान शायर बशीर बद्र की कविता ‘जरा फासलों से मिला करो’ का जिक्र है।

आसिफ इसे लेकर कहते हैं, “सौम्या और मैं कविता प्रेमी हैं और अब से करीब एक साल पहले से हम किसी ऐसी चीज को करने की योजना बना रहे थे, जो कविताओं से संबंधित हो, लेकिन हमारी दैनिक दिनचर्या के चलते हमें वक्त नहीं मिल पाता था, लेकिन इस लॉकडाउन ने हमें लंबे समय से हमारे देखे गए सपने को वास्तविकता का रूप देने का मौका दिया है। हम दोनों इसे लेकर काफी रोमांचित हैं क्योंकि यह बेहतर रूप से सामने आई है।”

दूसरी तरफ सौम्या खुद भी कविताएं लिखती हैं।

वह कहती हैं, “मैं अपने सोशल मीडिया पेज पर हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू मैं कविताएं पढ़ती रही हूं। कविताएं आत्मा को सुकून देती हैं। यह हमारे रूह की एक गीत है, जो शब्दों के माध्यम से जिंदगी, संघर्ष, भावनाओं को बयां करती है।”

आसिफ और सौम्या के पढ़े हुए ‘जरा फासलों से मिला करो’ को 13 मई लाइव प्रसारित किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

भूत-बंगला’ ने बदली वामिका गब्बी की किस्मत, बनी करियर की पहली 100-करोड़ी फिल्म

Newsdesk

सिनेमाई इतिहास रचने को तैयार नागार्जुन, तब्बू के साथ शुरू की करियर की 100वीं फिल्म

Newsdesk

सिर्फ किताबें पढ़कर कोई अभिनेता नहीं बनता : शेखर सुमन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading