November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयशिक्षा

आज शाम 5 बजे 10वीं, 12वीं बोर्ड की डेटशीट होगी जारी

New Delhi: Union Human Resource Development Minister Ramesh Pokhriyal Nishank interacts with parents from across India through video conferencing in New Delhi during the extended nationwide lockdown imposed to mitigate the spread of coronavirus; on Apr 27, 2020.

नई दिल्ली, 16 मई | 12वीं एवं 10वीं कक्षा की कौन सी बोर्ड परीक्षा कब होंगी, इसकी पूरी डेटशीट आज शनिवार शाम 5 बजे जारी की जाएगी। 10वीं एवं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 1 से 15 जुलाई के बीच ली जाएंगी। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, “कोरोना संकट के चलते सीबीएसई की बचीहुई परीक्षाओं की अनिश्चितता बनी हुई थी। आज यह अनिश्चितता को दूर करते हुए और विद्यार्थियों की उत्सुकता को देखते हुए हम कक्षा 10 और 12 वीं परीक्षा की डेट शीट शाम 5 बजे जारी कर रहें हैं।”

इस दौरान केवल शेष रह गई परीक्षाएं करवाई जाएंगी। छात्र जिन परीक्षाओं को पहले दे चुके हैं उन्हें दोबारा नहीं लिया जाएगा।

दसवीं की शेष रह गई बोर्ड परीक्षाएं केवल उत्तर पूर्वी दिल्ली के उन छात्रों के लिए करवाई जा रही हैं जो पहले इन परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सके थे।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, “लंबे समय से सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं की तिथि का इंतजार था, इन परीक्षाओं की तिथि एक जुलाई से 15 जुलाई के बीच में निश्चित कर दी गई है। मैं इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।”

10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सीबीएसई ने अपना रुख स्पष्ट किया है। सीबीएसई के मुताबिक दसवीं के बोर्ड की यह परीक्षाएं केवल उत्तर पूर्वी दिल्ली के छात्रों के लिए ली जाएंगी।

उत्तर पूर्वी दिल्ली में 24 फरवरी के बाद उपजी हिंसा के कारण यहां दसवीं कक्षा के छात्र अपने परीक्षा केंद्रों तक नहीं पहुंच सके थे। स्थिति को देखते हुए सीबीएसई ने इन छात्रों को शेष रह गई परीक्षाओं में दोबारा शामिल होने का अवसर दिया है।

केंद्रीय मंत्री निशंक ने कहा, “उत्तर पूर्वी दिल्ली के छात्रों हेतु दसवीं बोर्ड की 6 परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएंगीए जबकि पूरे देश भर में 12वीं के छात्रों के लिए 23 अलग.अलग अलग.अलग विषयों की परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएंगी।”

इससे पहले मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जेईई एवं नीट की परीक्षा की तिथियों घोषित की हैं। 18 से 23 जुलाई के बीच जेईई मेन की परीक्षाएं ली जाएंगी। वहीं 26 जुलाई को नीट की परीक्षा ली जाएगी।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल श्निशंकश् ने 5 मई को देश भर के छात्रों से वेबिनार के माध्यम से चर्चा की। छात्रों के साथ इसी चर्चा में मानव संसाधन विकास मंत्री जेईई एवं नीट की परीक्षा की तिथियों की घोषणा भी की गई।

केंद्रीय मंत्री ने निशंक जानकारी देते हुए कहा, ” जेईई मेन की परीक्षाएं 18 जुलाई से 23 जुलाई तक होंगी। नीट प्रतियोगी परीक्षा के लिए 16ण्84 लाख अभ्यार्थियों ने फॉर्म भरा है यह परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित की जाएगी।”

जेईई मैन की परीक्षाएं करवाए जाने के बाद 23 अगस्त को जेईई एडवांस की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

अन्य ख़बरें

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख, एपी सिंह की ली जगह

Newsdesk

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा बढ़ा, 3 नवंबर को आंध्र तट से टकरा सकता है तूफान

Newsdesk

Leave a Comment