35.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

ट्रंप ने विदेश विभाग के इंस्पेक्टर जनरल को हटाया

WASHINGTON, Oct. 24, 2018 (Xinhua) — U.S. President Donald Trump speaks at an event on opioid abuse at the White House in Washington D.C., the United States, on Oct. 24, 2018. Donald Trump on Wednesday vowed to take a thorough investigation into a series of attempted mail attacks targeting former President Barack Obama, the Clintons, CNN and others. (Xinhua/Ting Shen)

वाशिंगटन, 16 मई| अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेश विभाग के इंस्पेक्टर जनरल स्टीव लिनिक को यह कहते हुए हटा दिया है कि उन्हें उन पर अब भरोसा नहीं रह गया है और वह 30 दिनों में हटा दिए जाएंगे। मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बीबीसी के मुताबिक, ट्रंप ने शुक्रवार रात सदन की स्पीकर नैन्सी पेलोसी को भेजे गए एक पत्र में कहा, “यह जरूरी है कि इंस्पेक्टर जनरल के रूप में सेवारत लोगों पर मुझे पूरा भरोसा हो। इस इंस्पेक्टर जनरल के संबंध में अब ऐसा नहीं है।”

लिनिक की बर्खास्तगी की घोषणा होते ही सदन के विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष इलियट एंगल ने कहा कि उन्होंने विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के खिलाफ एक जांच शुरू की थी।

डेमोक्रेट नेता एंगल ने एक बयान में कहा, “अपने सबसे वफादार लोगों में से एक को बचाने के लिए यह बर्खास्तगी एक राष्ट्रपति का अपमानजनक कृत्य है।”

उन्होंने कहा, “मुझे पता चला है कि इंस्पेक्टर जनरल के कार्यालय ने विदेश मंत्री के खिलाफ जांच शुरू की थी और इस तरह की जांच के बीच यह प्रतिशोध के तौर पर उठाया गया गैर-कानूनी कदम है।”

मीडिया रिपोर्टों ने कांग्रेस के सहयोगियों के हवाले से कहा कि लिनिक इस शिकायत की जांच कर रहे थे कि पोम्पियो ने अनुचित तरीक से कर्मचारियों का इस्तेमाल किया और उनसे निजी काम करवाए।

अन्य ख़बरें

ईरानी हैकर्स ने 2000 अमेरिकी सैनिकों का डाटा चुराने का दावा किया, जांच शुरू

Newsdesk

इजरायल ने हमास सैन्य खुफिया प्रमुख को मार गिराया, 7 अक्टूबर के हमले से जुड़ा बताया

Newsdesk

अमेरिका के पासपोर्ट पर अब दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, कुछ सीमित संस्करण होगा जारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading