July 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अनुष्का और टीम ने ‘पाताल लोक’ के साथ मनाया सफलता का जश्न

Anushka and team celebrate the success of “Patal Lok”.

मुंबई, 16 मई | इसमें कोई दो राय नहीं है कि हर कोई अमेजॅन प्राइम वीडियो की सबसे बहुप्रतीक्षित श्रृंखला की रिलीज का इंतजार कर रहा था, जो आखिरकार 15 मई को रिलीज हो चुकी है। इसकी रिलीज के पहले ही दिन, कॉप ड्रामा-इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर दर्शकों का ध्यान, समीक्षा और प्रशंसा प्राप्त करते हुए जंगल में आग की तरह फैल गई है। दर्शकों से ऐसी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने की खुशी में, निर्माता अनुष्का शर्मा और टीम ने एक वर्चुअल पार्टी के साथ सफलता का जश्न मनाया है। अनुष्का ने पार्टी की झलक साझा करते हुए अपने सोशल मीडिया पर पार्टी का स्क्रीनशॉट शेयर किया है।

आठ एपिसोड की यह इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अब तक का सबसे बड़ा शो माना जा रहा है। शो में जयदीप अहलावत मुख्य भूमिका में और अभिषेक बनर्जी व नीरज काबी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह श्रृंखला दर्शकों को नरक के एक वर्चुअल सफर पर ले जाती है।

पाताल लोक अब लाइव है और विशेष रूप से अमेजॅन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

अन्य ख़बरें

टाइगर श्रॉफ-जाह्नवी कपूर और लक्ष्य की फिल्म लग जा गले कब होगी रिलीज?

Newsdesk

नरगिस फाखरी का तेलुगू डेब्यू, नेनु रेडी के कोनचम कोनचम गाने से मचाया धमाल

Newsdesk

जना नायकन ने दो दिन में वल्र्डवाइड जड़ा शतक, कॉलीवुड की 15 फिल्मों को दी मात, बना दिया ये रिकॉर्ड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading