35.5 C
Jabalpur
May 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बिहार में पानी भरे गड्ढे से मां, बेटे के शव बरामद

बिहारशरीफ, 27 जुलाई (आईएएनएस)| बिहार के नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र में सोमवार को दो दिनों से लापता मां और बेटे के शव बरामद किए गए। शव बरामद होने के बाद से मृतका का पति घर से फरार है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद मलावां गांव में सोमवार को पानी भरे गड्ढे में एक महिला और एक बच्चे का शव बरामद किया गया है। मृतक महिला की पहचान मलामा गांव निवासी पप्पू यादव की पत्नी कविता देवी और उसके बेटे के रूप में की गई है।

अधिकारी ने बताया कि शव देखने से प्रतीत होता है कि दो-तीन दिन पहले ही दोनों की मौत हो चुकी है। पानी में रहने के कारण शरीर फूल गया है और उससे दरुगध निकल रही है।

बिहारशरीफ (सदर) के पुलिस उपाधीक्षक डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

उन्होंने कहा कि यह हत्या का मामला है या दुर्घटना है, पुलिस इसकी तहकीकात में जुटी है। ससुराल में मृतका की सास मौजूद है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा की मौत कैसे हुई है, फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

मटामा उपार्जन केंद्र में अव्यवस्थाओं पर भड़के विधायक दिनेश राय मुनमुन, कलेक्टर को कराया अवगत

Newsdesk

मंडी में किसान से अभद्रता पर बवाल, भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन

Newsdesk

खमरिया में डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता: स्टाइल बॉयज, बेताल किंग डेविड और खालसा वॉरियर्स की शानदार जीत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading