November 1, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

कोविड-19 : इटली में नए मामले और मौतें दो महीने में सबसे कम

रोम, 18 मई| इटली में कोरोनावायरस संक्रमण के रोकथाम के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के नियमों में ढील दिए जाने की दिशा में सरकार द्वारा उठाए जाने वाले सबसे बड़े कदम से पूर्व देश में कोविड-19 संक्रमण के मामलों और इससे होने वाली मौतों के आंकड़ों में कमी आई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने हेल्थ मिनिस्ट्री के हवाले से कहा, “मार्च महीने में महामारी के शुरू होने के बाद से नए संक्रमणों और मौतों का आंकड़ा अपने निम्नतम स्तर पर दर्ज किया गया है।”

इटली की हेल्थ मिनिस्ट्री ने रविवार को नवीनतम रिपोर्ट जारी कर कहा, “पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के 675 नए मामले और 145 मौतों को दर्ज किया गया है। एक दिन पहले शनिवार को यह आंकड़ा 875 नए मामलों और 153 मौतों का था, जबकि इससे पूर्व यह 802 मामले और 165 मौतों का रहा।”

इटली में रविवार को कोविड-19 संक्रमण के घोषित किए गए मामलों के आंकड़े 4 मार्च के बाद सबसे कम रहे, जबकि महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 9 मार्च के बाद सबसे कम देखा गया। सभी यूरोपीय देशों में से इटली ने ही सर्वप्रथम 10 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा की थी।

देश में सोमवार को दस-सप्ताह पुराने लॉकडाउन में तीसरी और सबसे बड़ी ढील दी जाएगी। इस दौरान दुकानें, रेस्तरां, बार, ब्यूटी पार्लर व सैलून, संग्रहालय और बीच फ्रंट (समुद्र तट के) ऑपरेटर्स सभी को फिर से खुलने की अनुमति मिलेगी। हालांकि, इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन का ध्यान रखना आवश्यक होगा।

इटली के लोगों को अपने-अपने इलाकों और क्षेत्रों में इधर-उधर जाने की अनुमति होगी।

अन्य ख़बरें

ईरान समझौता करना चाहता है, बातचीत सही दिशा में; सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी खुला: ट्रंप

Newsdesk

अटलांटा में आपूर्ति श्रृंखलाओं और महत्वपूर्ण खनिजों पर हुई प्रगति पर क्वाड मंत्रियों ने अपनी राय रखी

Newsdesk

कैलिफोर्निया के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 1 की मौत और 6 घायल

Newsdesk

Leave a Comment