September 14, 2026
सी टाइम्स
खेल

अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए शिविर आयोजन का इंतजार करेगी बीसीसीआई

BCCI.

नई दिल्ली, 18 मई,| केंद्र सरकार ने रविवार को पूरे देश में लागू लॉकडाउन को और 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया है और कहा है कि इस दौरान जो गाइडलाइंस जारी की गई हैं, उनके उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बीसीसीआई ने देर रात जारी अपने बयान में कहा है कि उसने कोविड-19 को रोकने के लिए जारी की गई गाइडलाइंस को गंभीरता से लिया है। बीसीसीआई ने कहा है कि वह अपने अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए शिविर लगाए जाने का इंतजार करेगी।

बीसीसीआई ने बयान में कहा, “31 मई तक हवाईयात्रा और लोगों के आने-जाने की पाबंदी को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई अपने अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए स्किल आधारित कैम्प लगाए जाने का इंतजार करेगी। बोर्ड यह साफ कर देना चाहता है कि खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा सबसे पहले है और हम जल्दबाजी में ऐसा कोई फैसला नहीं लेंगे जो भारत को कोरोनावायरस से जारी लड़ाई में मुश्किल में डाल दे।”

बयान में कहा गया है, “इसी बीच बीसीसीआई राज्य स्तर की गाइडलाइंस पर ध्यान देगी और राज्य क्रिकेट संघों के साथ मिलकर स्थानीय स्तर पर स्किल आधारित ट्रेनिंग शुरू करने पर विचार करेगी। बीसीसीआई अधिकारी टीम प्रबंधन से बातचीत करना जारी रखेंगे और हालात सुधरने तक पूरी टीम के लिए सही प्लान तैयार रखेंगे।”

अन्य ख़बरें

‘यह वाकई एक शानदार उपलब्धि’, पीएम मोदी ने जूनियर एशिया कप का खिताब जीतने पर पुरुष और महिला हॉकी टीम को दी बधाई

Newsdesk

पहला टी20: अभिषेक-ईशान की शतकीय साझेदारी, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा

Newsdesk

भारतीय टीम ने रिकॉर्ड 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप का खिताब, फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से रौंदा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading