सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सारा 4 साल पहले आज के दिन हुईं थी ग्रेजुएट

Throwback Tuesday: Sara Ali Khan’s graduation day flashback.

मुंबई, 19 मई | अभिनेत्री सारा अली खान आज अपने कॉलेज के समय को याद कर रही हैं। क्योंकि वह चार साल पहले आज ही के दिन कोलंबिया विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट हुई थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ग्रेजुएशन सेरेमनी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “19 मई, 2016। कभी कभी ये एक मिनट पहले की बात लगती है और कभी लगता है किसी और जिंदगी की बात हो। हैशटैग कोलम्बिया यूनिवर्सिटी। हैशटैगग्रेजुएशन, हैशटैग चार साल पुराना।”

शेयर की गई दोनों तस्वीरों में सारा हल्के नीले रंग की ग्रेजुएशन कैप और गाउन में नजर आ रही हैं।

साल 2018 में सारा ने फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। ‘लव आज कल 2’ के बाद सारा जल्द ही वरुण के साथ ‘कूली नं 1’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म एक मई को रिलीज होने वाली थी, जिसे लॉकडाउन के चलते आगे बढ़ा दिया गया है।

अन्य ख़बरें

हमें ऐसी कहानी चाहिए जो आज भी मायने रखने वाली साधारण और खूबसूरत बातों की याद दिलाएं: मानसी पारेख

Newsdesk

वन के बाद इन 5 फिल्मों में दिखेगा तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन, 30 से अधिक देशों की 120 फिल्मों का हुआ प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading