24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइल

माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में सरफेस हब 2एस लॉन्च किया

This all-in-one digital whiteboard, meeting platform, and teamwork collaborative computing device is priced at Rs 11,89,999, which includes a Surface Hub 2 Camera and a Surface Hub 2 Pen.

नई दिल्ली, 19 मई | माइक्रोसॉफ्ट ने मंगलवार को भारत में अपने सहभागिता उपकरण सरफेस हब 2एस को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है।

आधुनिक कार्यस्थल के लिए डिजाइन किए गए इस ऑल-इन-वन डिजिटल व्हाइटबोर्ड, मीटिंग प्लेटफॉर्म और टीमवर्क सहयोगी कंप्यूटिंग डिवाइस की कीमत 11,89,999 रुपये है, जिसमें सर्फेस हब 2 कैमरा और सर्फेस हब 2 पेन शामिल हैं।

माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि यह उत्पाद अधिकृत हब पुनर्विक्रेताओं के माध्यम से उपलब्ध होगा। कंपनी ने कहा कि इस स्टीलकेस रोम मोबाइल स्टैंड की कीमत 1,17,500 रुपये है, जिसे अधिकृत आउटलेट के माध्यम से लिया जा सकता है।

चार हजार प्लस 50-इंच मल्टी-टच डिस्प्ले के साथ ही आने वाले इस उत्पाद को पेन व टच के साथ प्रयोग में लाया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह अपनी कैटेगरी में किसी भी डिवाइस की तुलना में उच्चतम रिजॉल्यूशन प्रदान करता है।

माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि यह 40 प्रतिशत हल्का है और मूल सरफेस हब की तुलना में 50 प्रतिशत तेज ग्राफिक्स प्रदान करता है।

यह एक पोर्टेबल और इंटरैक्टिव डिवाइस है, यानी यह आसानी से एक से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है, जो कि काफी प्रभावशाली है। इस डिवाइस में विंडोज 10, माइक्रोसॉफ्ट टीम्स, ऑफिस 365, माइक्रोसॉफ्ट व्हाइटबोर्ड और इंटेलिजेंट क्लाउड जैसे शानदार फीचर्स हैं।

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी राजीव सोढ़ी ने कहा, हमने अपनी सर्फेस फैमिली का विस्तार न केवल व्यक्तिगत प्रयोग में लाने के लिए किया है, बल्कि इसे टीम के लिए भी डिजाइन किया है। वर्तमान परिवेश और अधिकतर टीमों के दूरस्थ प्रणाली से काम करने के मद्देनजर, सर्फेस हब 2एस मूल रूप से किसी भी कार्यक्षेत्र से मेल खाने वाला उत्पाद है।

सोढी ने कहा कि यह उत्पाद विभिन्न व्यवसायों और विभिन्न कार्यशैली के लिए बेहतरीन है और यह उत्पादकता बढ़ाने के लिए एकदम सही है।

सरफेस हब 2एस अपनी कैटेगरी में सबसे पतले किनारे के साथ सबसे छोटे बैजल्स की सुविधा भी प्रदान करता है। कंपनी ने दावा कि इस नए डिवाइस की स्क्रीन पिछले उत्पादों की तुलना में 60 प्रतिशत पतली है।

अन्य ख़बरें

‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ का आज होगा उद्घाटन, 150 ‘डीप-टेक’ स्टार्टअप लगाएंगे स्टॉल

Newsdesk

बाजार की पाठशाला: रिटायरमेंट के बाद चाहिए प्रतिमाह 50,000 रुपये की इनकम? जानिए कितना करना होगा निवेश

Newsdesk

सरकार ने व्हाट्सएप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर मेटा को भेजा नोटिस, फिलहाल रोलआउट पर लगाई रोक

Newsdesk

Leave a Comment