November 1, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

इराक : आईएस के 8 आतंकवादी मारे गए

Islamic State. (File Photo)

बगदाद, 20 मई | इराक के दियाला और सलाहुदिन प्रांत में दो सुरक्षा अभियानों में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट(आईएस) के आठ आतंकवादी मारे गए। सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। दियाला प्रांत के पुलिस के अली अल सुडानी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि खुफिया रपटों के आधार पर, सुरक्षा बलों ने मंगलवार को वादी थलब क्षेत्र में सुरक्षा अभियान को अंजाम दिया।

अल सुडानी ने कहा कि अभियान में आईएस के चार आतंकवादी मारे गए और उनके छह ठिकानों को नष्ट कर दिया गया।

वहीं सलाहुदिन प्रांत पुलिस के मोहम्मद अल बाजी ने सिन्हुआ को बताया कि सुरक्षा बलों ने प्रांत के पश्चिमी भाग स्थित अल-जजीरा में आत्मघाती बेल्ट पहने चार आतंवादियों को मार गिराया।

अन्य ख़बरें

ईरान समझौता करना चाहता है, बातचीत सही दिशा में; सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी खुला: ट्रंप

Newsdesk

अटलांटा में आपूर्ति श्रृंखलाओं और महत्वपूर्ण खनिजों पर हुई प्रगति पर क्वाड मंत्रियों ने अपनी राय रखी

Newsdesk

कैलिफोर्निया के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 1 की मौत और 6 घायल

Newsdesk

Leave a Comment