28.6 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

कोरोनावायरस के वैश्विक आंकडे 48 लाख पार : जॉन्स हॉपकिंस

NEW YORK, May 3, 2020 (Xinhua) — People wait in line to receive free face masks at the Prospect Park in the Brooklyn borough of New York, the United States, May 3, 2020. New York City (NYC) will be distributing over 100,000 face coverings in parks across the city free of charge from May 2 to 5. According to the guidance from the NYC Health Department, all New Yorkers are required to wear a mask or face covering in public and in situations where a 6-foot distance from others cannot be maintained. (Photo by Michael Nagle/Xinhua)

वाशिंगटन, 20 मई | जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार वैश्विक कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या बढ़कर 48 लाख हो गई है, जबकि इस वायरस से मरने वालों की संख्या 3,23,000 को पार कर गई है। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई)के नए अपडेट के अनुसार, विश्व भर में बुधवार सुबह तक कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,897,492 पहुंची, जबकि इस वायरस से अबतक 323,285 लोगों की मौत हो चुकी है।

वर्तमान में विश्व में सबसे अधिक कोरोनावायरस मामलों की संख्या अमेरिका में है। यहां अबतक कुल कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 1,528,568 है, जबकि इसकी चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 91,921 है।

रूस में मामलों की संख्या दूसरे स्थान पर है, यहां संक्रमितों की संख्या 299,941 है, जिसके बाद ब्राजील में 271,885, ब्रिटेन में 250,138, स्पेन में 231,606, इटली में 232,037, फ्रांस में 180,933, जर्मनी में 177,778, तुर्की में 151,615 और ईरान में 124,603 मामले दर्ज किए गए हैं।

इस बीच, ब्रिटेन में कोरोनावायरस से मरने 35,422 लोगों की मौत हो गई।

मौत का आंकडा 10,000 पार करने वाले अन्य देश, इटली में कोरोनावायरस से 32,169 लोगों की मौत, फ्रांस में 28,025, स्पेन में 27,778 और ब्राजील में 16,983 लोगों की मौत हो चुकी है।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रपति मैक्रों के हिंदी में संदेश ने जीता दिल, पीएम मोदी से कहा, ‘भारत-फ्रांस की दोस्ती अमर रहे’

Newsdesk

भारत-फ्रांस संबंधों को और मजबूत करने का जर‍िया है फुटबॉल का साझा जुनून: प्रधानमंत्री मोदी

Newsdesk

जी-7 में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में स्थिरता और समुद्री सुरक्षा को लेकर की मजबूत पैरवी : विदेश सचिव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading