28.6 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अम्फान : ओडिशा में भारी बारिश, तटीय इलाकों में बढ़ी हवा का रफ्तार

भुवनेश्वर, 20 मई | ओडिशा सरकार ने चक्रवाती तूफान अम्फान को देखते हुए 1.37 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। यहां बुधवार सुबह तेज बारिश और तेज हवा के साथ ‘अम्फान’ तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) प्रदीप कुमार जेना ने जानकारी दी कि सुबह तक 1.37 लाख से अधिक लोगों को चक्रवात आश्रय स्थल तक पहुंचाया गया है और यह आंकड़ा बढ़ सकता है।

खबरों के मुताबिक, तटीय जिलों में तेज हवाओं के चलते पेड़, बिजली के खंभे गिरने लगे हैं।

पारादीप में हवा की रफ्तार सबसे अधिक 102 किमी प्रति घंटे के रुप में दर्ज की गई, जिसके बाद चंदबली में 74 किमी प्रति घंटा, बालासोर में 61 किमी प्रति घंटा और भुवनेश्वर में 56 किमी प्रति घंटे की रफ्तार दर्ज की गई है।

पारादीप में सर्वाधिक 197.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की 16 इकाइयों के रूप में, ओडिशा आपदा रैपिड एक्शन फोर्स (ओडीआरएएफ) की 15 टीमों, ओडिशा वन विकास निगम (ओएफडीसी) की 75 टीमों और 217 अग्निशमन दल को प्रभावित जिलों में तैनात किया गया है

अन्य ख़बरें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

Newsdesk

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, पटना सहित कई जिलों को मिले नए डीएम

Newsdesk

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading