28.6 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

चक्रवर्ती तूफान अम्फान का उत्तर प्रदेश में असर नहीं

Nagaon: A commuter rides through a deserted street during duststorm in Assam’s Nagaon during the nationwide lockdown imposed to mitigate the spread of COVID-19 pandemic, on Apr 15, 2020.

लखनऊ, 20 मई | बंगाल की खाड़ी में उठ रहे तूफान ‘अम्फान’ को लेकर कई राज्यों ने अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर प्रदेश के किसी भी जिलें में इसका कोई असर नहीं रहने वाला है। इसको लेकर मौसम विभाग ने ताजा अनुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने आईएएनएस को बताया, ” ‘अम्फान’ का असर उप्र में नहीं रहेगा। इस तूफान के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादल आने की संभावना है। तापमान में मामूली फेरबदल हो सकता है। एक दो दिन पहले पूर्वी यूपी में कुछ प्रभाव दिखने में लग रहा था। लेकिन ताजा अनुमान के मुताबिक अब इसका कोई प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। सिर्फ एक-दो जिलों में बादलों की आवाजाही हो सकती हैं, लेकिन बारिश और आंधी की कोई संभावना नहीं है।”

जेपी गुप्ता ने यह भी बताया कि तापमान में भी कोई खासा फर्क नहीं दिखाई देगा, बल्कि प्रदेश के सभी हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी ही देखने को मिलेगी।

उत्तर प्रदेश में लू के हल्के थपेड़े देखने को मिल रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, कानपुर 21.8 गोरखपुर 25.,बहराइच 26.0, फतेहगढ़ 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में गर्मी और हल्की लू का असर रहने वाला है। बुन्देलखंड में भी चिलचिलती धूप लोगों को सहनी पड़ेगी।

आपको बता दें कि बंगाल की खाड़ी में उठ रहे तूफान अम्फान कई राज्यों के लिए परेशानी बन सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इस समय देश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है। इसके कारण देश के पहाड़ी क्षेत्रों जैसे, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के साथ ही पंजाब, हरियाणा के इलाकों में इसका असर हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी और पड़ोसी क्षेत्रों से उठा चक्रवाती तूफान अम्फान अगले कुछ घंटे परेशान कर सकता है। इस चक्रवात के ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट से टकराने की आशंका है।

अन्य ख़बरें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

Newsdesk

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, पटना सहित कई जिलों को मिले नए डीएम

Newsdesk

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading