23.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

रूस में कोविड के 28717 मामले सामने आए

मॉस्को, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)| रूस में पिछले 24 घंटों में 28,717 नए कोरोनावायरस मामले दर्ज किए गए हैं। यहां एक दिन पहले 28,190 मामले सामने आए थे, जिसके बाद ताजा आंकड़ों में और बढ़ोतरी देखी गई है। अभी तक देश में कुल 7,861,681 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। रूस के आधिकारिक निगरानी और प्रतिक्रिया केंद्र ने बुधवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में इस अवधि के दौरान संक्रमण की वजह से मरने वालों की संख्या 984 दर्ज की गई है, जो महामारी की शुरुआत के बाद से सबसे अधिक दैनिक वृद्धि है, जिससे इस बीमारी से होने वाली मौतों की कुल संख्या 219,329 हो गई है।

देश में 21,801 लोगों के ठीक होने के साथ ही कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 6,916,086 हो गई है।

इस बीच, मॉस्को में 4,410 नए मामले दर्ज किए गए, जो एक दिन पहले 4,699 दर्ज किए गए थे। अब राजधानी शहर में कुल मामलों की संख्या 1,692,786 तक पहुंच चुकी है।

मीडिया में आईं खबरों के अनुसार, 4.53 करोड़ से अधिक रूसी नागरिकों का पूरी तरह से टीकाकरण किया जा चुका है।

अन्य ख़बरें

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच 2030 तक 5 बिलियन डॉलर व्यापार का लक्ष्य: विदेश सचिव

Newsdesk

नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आया डब्ल्यूएचओ, जारी किए 1.5 लाख डॉलर

Newsdesk

‘मैं और मेरा’ नहीं, ‘हम और हमारा’ ही समाधान है : मोहन भागवत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading