November 1, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

लॉकडाउन पर अक्षय की सलाह, ‘चुपचाप बैठे रहें’

Akshay Kumar’s lockdown advice: ‘Sit it out’.

मुंबई, 20 मई | कोविड-19 से निपटने के लिए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की तरफ से एक बेहद ही संक्षेप और साधारण सलाह दी गई है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी तस्वीर को साझा करते हुए यह सलाह दी, जिसमें वह एक कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर के साथ मौजूदा हालात की ओर इशारा करते हुए उन्होंने लिखा, “कभी-कभार यूं ही बैठे रहना बेहतर है। यह वक्त भी गुजर जाएगा।”

उन्होंने अपनी इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर अपना प्रोफाइल पिक्च र भी बनाया।

तस्वीर में अक्षय ट्राउजर, गुलाबी रंग के टी-शर्ट और ब्लू शूज में कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने चश्मा भी लगाए रखा है।

इस बीच अक्षय ने कोरोनावायरस महामारी के साथ जारी इस जंग में कई तरह से मदद की। उन्होंने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये जमा कराए। मुंबई पुलिस फाउंडेशन को दो करोड़ रुपये का सहयोग दिया, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई), मास्क और रैपिड टेस्टिंग किट के उत्पादन के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम को भी तीन करोड़ रुपये का सहयोग प्रदान किया।

अन्य ख़बरें

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अभिषेक बच्चन, राकेश रोशन और अन्य, दी अंतिम श्रद्धांजलि

Newsdesk

आर. माधवन और विशाल फुरिया की जोड़ी मचाएगी डर का आतंक, डायरेक्टर बोले- ‘रूह तक उतर जाएगा खौफ

Newsdesk

Leave a Comment