34.3 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

लॉकडाउन में ‘मिर्जापुर’ का लुफ्त उठा रहे हैं पकंज

Pankaj Tripathi

मुंबई, 21 मई | कोरोनावायरस महामारी की रोकथाम के चलते जारी लॉकडाउन में अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपने शो ‘मिर्जापुर’ का लुफ्त उठा रहे हैं। इसमें वह गैंगस्टर कालीन भइया के किरदार में नजर आए थे। उनका कहना है कि अपने शो को दोबारा देखने का अनुभव उन्हें खूबसूरत लगा। पंकज ने कहा, “जब आप शूटिंग करते हैं, तब आपको कहानी तो पता होती है, लेकिन आप बस अपने किरदार पर ही ध्यान देते हैं। मुझे इसकी कहानी शुरू से लेकर अंत तक पसंद है, लेकिन एक दर्शक के तौर पर इसे देखने पर मुझे इसकी खूबसूरती का एहसास हुआ।”

वह आगे कहते हैं, “मुझे आश्चर्य होता था कि लोग कहानी को आगे के समय के लिए बचाकर क्यों नहीं रखते हैं, क्यों नहीं एक समय पर एक ही एपिसोड देखते हैं, लेकिन मिजार्पुर की कहानी कुछ ऐसी है? कि एक समय के बाद आप इसकी आगे की कहानी को जानने के लिए बेबस हो जाते हैं।”

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान शो को देखते वक्त उन्हें एहसास हुआ कि टीम ने वाकई में बेहतरीन काम किया है।

अभिनय की बात करें, तो पंकज आने वाले समय में कबीर खान की फिल्म ’83’ में नजर आएंगे।

अन्य ख़बरें

केरल बजट में मलयालम सिनेमा को बड़ा तोहफा, मोहनलाल ने कहा- ‘नई ताकत और वैश्विक पहचान मिलेगी

Newsdesk

हर मुश्किल में मुझे संभाल ही लेंगे’, फादर्स डे पर नील भट्ट समेत तमाम टीवी सितारों ने साझा की यादें

Newsdesk

सिंगापुर में होगी ‘तुम से तुम तक’ के खास ट्रैक की शूटिंग, निहारिका चौकसे ने जताया उत्साह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading