31 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

अम्फान पीड़ितों के लिए बॉलीवुड ने की दुआ

Howrah: NDRF teams engaged in road clearance work with cutting equipments at Shyampur Block in Howrah district after severe cyclonic storm Amphan made a landfall in West Bengal on the afternoon of May 20, 2020. Kolkata and its nearby areas witnessed high-speed winds exceeding 100 kmph accompanied by heavy rains. The cyclone is said to be one of the worst to form over the Bay of Bengal in many years.

मुंबई, 21 मई | पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भीषण चक्रवाती तूफान अम्फान के कारण हुई तबाही में संपत्ति और जानमाल का व्यापक नुकसान हुआ है। कई बॉलीवुड हस्तियों ने चिंता व्यक्त करने और प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

अनुष्का शर्मा: “हैशटैगचक्रवातअम्फान की वजह से हुई क्षति दिल तोड़ने वाली है। मेरी प्रार्थनाएं ओडिशा और पश्चिम बंगाल में प्रभावित हुए लोगों के साथ हैं! पीड़ितों के सभी परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना।”

अर्जुन कपूर: “पश्चिम बंगाल और ओडिशा में जो भी हुआ वह दुखद है। चक्रवात से हुई क्षति विनाशकारी है! मेरी प्रार्थना चक्रवात अम्फान के पीड़ितों के परिवार के सदस्यों के साथ और प्रभावितों के साथ है।”

शाबाना आजमी: “बंगाल और ओडिशा के बारे में सोच रही हूं . टीवी पर विजुअल को देखना दुखदायी। सभी सुरक्षित रहें।”

अनुपम खेर: “अम्फान चक्रवात से ओडिशा और खासकर बंगाल में हुई क्षति देखना हृदय विदारक। मेरी सहानुभूति उन लोगों के साथ है, जिन्होंने किसी अपने को खो दिया। हे भगवान, बस उम्मीद है कि इस साल 2020 जल्द ही गुजर जाए। हमें अपना सिर झुकाना चाहिए और प्रकृति से क्षमा मांगनी चाहिए।”

निमृत कौर: “आने वाले विजुअल्स डरावने हैं। सभी प्रभावितों के लिए सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद के लिए प्रार्थना। हैशटैगअम्फानचक्रवात।”

रितेशदेशमुख: “अम्फान चक्रवात के विजुअल्स डरावने हैं। इससे प्रभावित लोगों की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना।”

रणवीर शौरी: “सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना। हैशटैगअम्फानचक्रवात”

राहुल बोस: “अम्फान चक्रवात की आने वाली तस्वीरें भयानक हैं। आपदा ने प्रहार किया है। दो बार। सभी की सुरक्षा की आशा और प्रार्थना।”

ईशा गुप्ता: “अम्फान चक्रवात से प्रभावित सभी की सुरक्षा की प्रार्थना।”

म्यूजिक कंपोजर प्रीतम: “कोलकाता में अपने दोस्तों और परिवार से कल शाम से ही भयानक कहानियां सुन रहा हूं। यह विनाशकारी है। चक्रवात अम्फान से प्रभावित सभी के लिए मेरी प्रार्थना और संवेदना।”

अदनान सामी: “प्रार्थना। हैशटैहअम्फानचक्रवात।”

निर्देशक शूजीत सिरकार: “इस तरह की ठंडी और विनाशकारी हवाओं का सामना पहले कभी नहीं किया . अम्फान चक्रवात बहुत प्रभावी और बड़ा है .। बंगाल को इस तबाही से बाहर निकालने के लिए बहुत सारे समर्थन की आवश्यकता होगी। पेड़ों और गरीबों के घरों को उखाड़ फेंका . कुछ क्षेत्रों में सामान्य होने में वर्षों लग सकते हैं।”

फिल्मकार करण जौहर: “क्या इस साल कुछ और भी बुरा होगा! सुरक्षित रहो बंगाल .. हम सभी आपकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं।”

अन्य ख़बरें

प्यार, त्याग और परिवार की अहमियत याद दिलाने वाली फिल्म है ‘तेरा मेरा नाता’ : दीपिका चिखलिया

Newsdesk

श्रीदेवी की सादगी के कायल आदिल हुसैन, बोले- ‘इतनी बड़ी स्टार होकर भी हर सीन पर सुझाव लेती थीं

Newsdesk

मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव : माइक्रो ड्रामा कहानी कहने की एक विकसित शैली, सिनेमा का ‘फास्ट फैशन’ नहीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading