35.6 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

कोविड-19 : इटली में तीन महीनों बाद मामलों में कमी

ROME, April 17, 2020 (Xinhua) — Retired firefighters transfer boxes of medical supplies outside a warehouse near Fiumicino airport in Rome, Italy, on April 17, 2020. The COVID-19 pandemic has claimed 22,745 lives in locked-down Italy, bringing the total number of cases, including fatalities and recoveries, so far to 172,434, according to the latest data released by the country’s Civil Protection Department on Friday. (Photo by Alberto Lingria/Xinhua)

रोम, 22 मई | इटली में कोरोनावायरस महामारी का ग्राफ तीन महीनों के बाद अब लगातार नीचे गिर रहा है। कोविड-19 संक्रमण का प्रसार 21 फरवरी को देश के उत्तरी लोम्बार्डी क्षेत्र में फैलना शुरू हुआ था। सिविल प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट ने गुरुवार को कहा कि देश भर में वर्तमान में कुल संक्रमित लोगों के आंकड़ों में 1 हजार 792 मामलों की कमी के साथ अब यह संख्या 60 हजार 960 हो गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सिविल प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट के हवाले से कहा, “उपचार के बाद स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बुधवार की तुलना में 2 हजार 278 अधिक रही, जिसके बाद यह आंकड़ा बढ़कर 1 लाख 34 हजार 560 हो गया।”

इटली में महामारी के चलते पिछले 24 घंटों में 156 अन्य मौतें हुईं, जिसके बाद से अब तक सामने आए कुल 2 लाख 28 हजार 06 मामलों में से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 32 हजार 486 हो गई है।

कोरोनावायरस संक्रमण के कुल नए मरीजों में से 640 इंटेंसिव केयर यूनिट में हैं, बुधवार को यह संख्या 676 थी। वहीं, लक्षणों के साथ कुल 9 हजार 269 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। एक दिन पहले की तुलना में यह आंकड़ा 355 से कम है।

कोविड-19 संक्रमण की जांच में बाकी पॉजिटिव पाए गए लगभग 84 प्रतिशत (51 हजार 51) लोग बिना किसी लक्षण या केवल हल्के लक्षणों के साथ होम क्वारंटाइन हो रखे हैं।

अन्य ख़बरें

अराघची का दावा: लेबनान युद्ध रोकने की कोशिशों में सफलता, ईरान को मिली बड़ी आर्थिक राहत

Newsdesk

सत्ता के लिए नहीं, ब्रिटेन को बेहतर बनाने के लिए संभाली थी जिम्मेदारी: पीएम कीर स्टार्मर

Newsdesk

जेडी वेंस ने पत्नी उषा को दिया आस्था में वापसी का श्रेय, बोले- ‘रिश्ते ने बदली मेरी सोच

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading