23.1 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

यूपी के एक गांव में पेड़ से लटका मिला किसान का शव

कानपुर, 16 नवंबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिधनु थाना क्षेत्र के दलेलपुर गांव में 35 वर्षीय किसान का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सोमवार को शव मिलने से गांव में दहशत फैल गई। खबर फैलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और उसके परिवार और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को तुरंत बुलाया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

मृतक की पहचान नरेश कुमार के रूप में हुई है।

उनकी पत्नी मिथिलेश ने कहा कि उन्होंने रात करीब 10 बजे अपने पति से आखिरी बार बात की थी।

परिजनों का आरोप है कि नरेश की हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ पर लटका दिया गया है।

शरीर और बायीं आंख पर चोट के निशान के अलावा मौके से करीब 50 मीटर की दूरी पर खून से सनी एक शर्ट और एक शॉल पड़ी मिली। उसकी चप्पलें पेड़ के नीचे पड़ी मिलीं।

अंचल अधिकारी घाटमपुर सुशील कुमार द्विवेदी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

अन्य ख़बरें

‘मैं और मेरा’ नहीं, ‘हम और हमारा’ ही समाधान है : मोहन भागवत

Newsdesk

नेपाल-तिब्बत बाढ़ त्रासदी: इशा फाउंडेशन ने लापता लोगों के परिजनों को भेजा भावुक अपडेट, कहा-जीवित बचे लोगों की उम्मीद बेहद कम

Newsdesk

आरक्षण में क्रीमी लेयर और सब-कोटा पर एनडीए में तकरार, चिराग ने मांझी से मांगा इस्तीफा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading