September 16, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनवीडियोहेल्थ एंड साइंस

आज कल हफ्ते में तीन बार सूर्य नमस्कार करती हूं: रकुल प्रीत

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=4WOZuT0yteE%5B/embedyt%5D

 

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का कहना है कि लॉकडाउन के चलते वह आज कल हफ्ते में दो से तीन बार सूर्य नमस्कार करती हैं।

इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में रकुल योगाभ्यास करती नजर आ रही हैं।

इसके साथ वह कैप्शन में लिखती हैं, “इस लॉकडाउन ने मुझे हफ्ते में कम से कम 2-3 बार 108 सूर्य नमस्कार करने के लिए प्रेरित किया और इसे करने के बाद का अनुभव काफी गजब का होता है। इससे आप अंदर व बाहर दोनों तरफ से मजबूत बनते हैं, दिमाग व शरीर में संतुलन बना रहता है और इससे शरीर के विभिन्न अंगों से भी विषैले पदार्थ छनकी बाहर निकलते हैं।”

रकुल ने हाल ही में साझा किया कि उनकी योग यात्रा की शुरूआत दो साल पहले हुई थी और तब से अब तक इसमें काफी मजा आता रहा है।

रकुल ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें भी साझा की, जिसमें वह एक जटिल योग मुद्रा का अभ्यास करती नजर आ रही हैं और इसके साथ उन्होंने कहा कि जिंदगी सामंजस्य बिठाने के बारे में है। काम की बात करें तो रकुल जल्द ही एक कॉमेडी फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी।

अन्य ख़बरें

जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों? सलमान खान की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता

Newsdesk

चेक बाउंस मामला : राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत, 2 करोड़ जमा करने के लिए मिला आखिरी मौका

Newsdesk

चार साल बाद फिर ट्रैक पर दौड़े अनिल कपूर, बोले-‘तेज नहीं, बस चलते रहना जरूरी है’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading