November 5, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

गुलफाम ने ईद को लेकर अपनी योजनाओं को साझा किया

Lockdown diaries: Gulfam Khan learns to live with ‘less’.

मुंबई, 24 मई | टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री गुलफाम खान ने सोमवार को ईद से पहले यह साझा किया कि लॉकडाउन के दौरान वह किस तरह से इस त्यौहार को मनाएंगी। उन्होंने कहा, “हम हमेशा की तरह इस साल भी घर पर रहकर बेहद उत्साह के साथ ईद मनाएंगे क्योंकि आप क्या करते हैं या कहां रहते हैं, इन सारी बातों का इस पर कोई फर्क नहीं पड़ता है, बल्कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं, यही मायने रखता है। इस वक्त मेरे परिवार के सदस्य इधर-उधर बिखरे हुए हैं। हालांकि, मेरी दो बहनें मुंबई में भी हैं, लेकिन मैं उनसे जाकर अभी मिल नहीं सकती। हां, हम वीडियो कॉल्स के जरिए एक-दूसरे से वर्चुअली जरूर मिलेंगे।”

चूंकि इस बार गुलफाम ईद के लिए कपड़ों की खरीदारी नहीं कर पाई हैं, इसलिए फिलहाल उनके पास जो भी कपड़े हैं, उनमें से किसी एक बेहतर का चुनाव वह इस त्यौहार को मनाने के लिए करेंगी।

इस दिन पकवानों के बारे में बात करते हुए गुलफाम ने कहा, “शीर खुरमा तो बनेगा ही और मुझे इसे खाना बहुत पसंद है, खासकर ईद जैसे किसी पावन पर्व पर मैं इसे बनाना व खाना पसंद करती हूं। मैं कुछ और भी लजीज पकवानों को बनाऊंगी, जिन्हें बनाने की योजना मेरी काफी लंबे समय से थी। मुझे ईद के बारे में जो बात सबसे ज्यादा पसंद है, वह है इसकी भावना और इसी भावना व उत्साह के साथ हम अपने यहां अन्य त्यौहारों को भी मनाते हैं। इस दिन मैं अपनी तरफ से यही सलाह देना चाहूंगी कि सभी मुस्कुराते रहें और प्यार व खुशियां बिखेरते रहें।”

गुलफाम ‘अलादीन : नाम तो सुना होगा’ में अपने किरदार के लिए मशहूर है, जिसे सोनी सब पर प्रसारित किया जाता है।

अन्य ख़बरें

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

Leave a Comment