November 5, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

अभिनेता किरण कुमार कोविड-19 से संक्रमित

Kiran Kumar tests positive for coronavirus.

मुंबई, 24 मई | वयोवृद्ध अभिनेता किरण कुमार का कोरोनोवायरस टेस्ट पॉजीटिव आया है। अभिनेत्री कश्मीरा शाह को आशा है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, किरण ने इस महीने की शुरुआत में मेडिकल चेकअप कराया था। उनका रिपोर्ट पॉजीटिव आया। हालांकि उनमें कोई लक्षण नहीं नजर आया है, इसलिए उन्हें होम-क्वारंटीन किया गया है।

वहीं कश्मीर शाह ने इंस्टाग्राम पर दोनों की तस्वीर साझा करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

तस्वीर के कैप्शन में कश्मीरा ने लिखा, “जल्द स्वस्थ हो जाएं सर। मेरे साथ काम करने वाले बेहतरीन सज्जनों में से एक। आपने मेरी फिल्म की शोभा बढ़ा दी और मुझे बहुत गर्व है कि आपने मेरी पहली फिल्म में काम किया। जल्द ही आपके साथ काम करना पसंद करेंगे। हैशटैगकिरणकुमार सर।”

दोनों ने फिल्म ‘मरने भी दो यारों’ में साथ काम किया था।

अन्य ख़बरें

एससी-एसटी आरक्षित सीटों के अनिवार्य बदलाव की मांग पर सुप्रीम कोर्ट की दोटूक, कहा- संसद जाएं याचिकाकर्ता

Newsdesk

रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा

Newsdesk

वसुबारस पर्व पर गडकरी, शिंदे समेत महाराष्ट्र के नेताओं ने दी शुभकामनाएं, गौमाता की पूजा को बताया कृतज्ञता का प्रतीक

Newsdesk

Leave a Comment