November 5, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

‘कहने को हमसफर है’ के लिए आयोजित एकता का पहला डिजिटल कॉन्सर्ट

Ekta Kapoor shares throwback video of her tour at Boston and Harvard University!

मुंबई, 26 मई | एकता कपूर के ऑल्ट बालाजी पर प्रसारित होने वाली सीरीज ‘कहने को हमसफर है’ अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। पहले के दो सीजन में शादी, रिश्ते, अनुकूलता और प्यार को दर्शाने के लिए दर्शकों द्वारा इसे बेहद सराहा गया था, जिसके बाद से दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री के साथ इसके तीसरे सीजन का इंतजार रहा, जो 6 जून को दोपहर 12 बजे से ऑल्ट बालाजी और जी5 पर प्रसारित किया जाएगा। हालांकि इससे पहले दर्शकों को एक अनोखा यूट्यूब प्रीमियर देखने को मिलेगा, जिसका शीर्षक ‘ओ मेरे हमसफर’ है। यह ऑल्ट बालाजी और जी5 की सीरीज ‘कहने को हमसफर है’ की स्टार कास्ट के साथ एक डिजिटल म्यूजिक कॉन्सर्ट है। इस यूट्यूब प्रीमियर की मेजबानी मिहिर जोशी द्वारा की जाएगी, जो गायक, टेलीविजन एंकर और पूर्व ऑल इंडिया रेडियो एफएम रेनबो के रेडियो जॉकी रह चुके हैं। ‘ओ मेरे हमसफर’ का प्रीमियर 26 मई को शाम 5 बजे ऑल्ट बालाजी के यूट्यूब पेज पर होगा।

इस अनोखे यूट्यूब प्रीमियर का आगाज पहले के दो सीजन के सफर के साथ होगा, जो दर्शकों के जेहन में ‘कहने को हमसफर हैं’ की बीती यादों को ताजा करेगी।

दर्शकों के लिए इसमें ‘इंडियन आइडल’ फेम गायक अभिजीत सावंत, प्रतिभा सिंह बघेल और छोटे उस्ताद संगीत रियलिटी शो की विजेता ऐश्वर्या मजमुदार की प्रस्तुति होगी।

इस यूट्यूब प्रीमियर में शो के कलाकार रोनित रॉय, गुरदीप पुंज, मोना सिंह, अपूर्वा अग्निहोत्री, पलक जैन और पूजा बनर्जी के साथ रोचक बातचीत देखने को मिलेगी। लॉकडाउन के बीच इन कलाकारों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने घरों से वीडियो को रिकॉर्ड करने का प्रयास किया है।

एकता कपूर ने इस बारे में कहा, “‘ओ मेरे हमसफर’ दर्शकों के लिए एक अनोखा प्रीमियर है। यह कहने को हमसफर हैं के एक संगीतमय सफर का प्रदर्शन होगा, जिसमें शो के कलाकारों की अहम भूमिका होगी और अभिजीत सावंत, ऐश्वर्या मजुमदार और प्रतिभा सिंह जैसे मशहूर गायकों द्वारा शो के लोकप्रिय गानों पर उनकी प्रस्तुति भी शामिल होगी। यह संगीतमय सफर निश्चित रूप से दर्शकों के लिए एक दिलचस्प अनुभव होगा, जो लॉकडाउन की बोरियत को दूर करने में उनकी मदद करेगा।”

अन्य ख़बरें

आयुष्मान खुराना को मिली धमकी भरी ऑडियो क्लिप, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे करोड़ों रुपए

Newsdesk

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

Leave a Comment