28.3 C
Jabalpur
April 24, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइल

भारत में रेडमी ईयरबड्स एस लॉन्च

Redmi Earbuds S launched in India at Rs 1,799. (File Photo)

नई दिल्ली, 26 मई | श्याओमी के स्वामित्व वाली रेडमी ने मंगलवार को भारत में 1,799 रुपये कीमत में वायरलेस इयरफोन ईयरबड्स एस को लॉन्च कर दिया है। रेडमी ईयरबड्स एस की बिक्री 27 मई शुरू हो जाएगी और यह अमेजन इंडिया, मी डॉट कॉम, मी होम स्टोर्स और मी स्टूडियो आउटलेट्स के माध्यम से उपलब्ध होंगे।

कंपनी का कहना है कि यह जल्द ही सभी खुदरा दुकानों पर भी उपलब्ध हो जाएंगे।

श्याओमी इंडिया के मुख्य विपणन अधिकारी अनुज शर्मा ने कहा, कॉम्पैक्ट डिजाइन और आईपीएक्स4 रेटिंग जैसी सुविधाओं से रेडमी ईयरबड्स एस की बहुमुखी क्षमता और भी बढ़ जाती है, जिसका विभिन्न परि²श्यों में उपयोग किया जा सकता है। हमें उम्मीद है कि रेडमी ईयरबड्स एस के साथ हमारे उपभोक्ताओं को ऑडियो का एक शानदार अनुभव मिलेगा।

डिवाइस में गेम खेलने के दौरान ऑडियो लैग को कम करने के लिए समर्पित गेमिंग मोड (लो-लेटेंसी मोड) की सुविधा है।

कंपनी के मुताबिक, ईयरबड्स एस चाजिर्ंग केस के साथ 12 घंटे तक चलने में सक्षम है। इसके अलावा इसमें आसपास हो रहे शोर को कम करने का विकल्प (ईएनसी) जैसा शानदार फीचर भी दिया गया है।

अन्य ख़बरें

एआई के बढ़ते चलन के कारण टेक सेक्टर में 2026 में छंटनी में हो सकती है बढ़ोतरी

Newsdesk

आधी आबादी, पूरी हिस्सेदारी : राजनीति और नीति निर्माण के केंद्र में उभरती ‘नारी शक्ति’

Newsdesk

सच बोलने वाला राजनीति में बहुत ऊपर तक नहीं जा सकता: खेसारी लाल यादव पटना,

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading