35.2 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

तमिलनाडु में दीवार गिरने से हेड कांस्टेबल की मौत

चेन्नई, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)| चेन्नई में बुधवार तड़के एक जर्जर इमारत की दीवार गिरने से एक पुलिस हेड कांस्टेबल की मौत हो गई और उसका सहयोगी घायल हो गया। मृतक एस. सरवनन (44) मदुरै जिला पुलिस के विलक्कथून थाने से जुड़ा था।

एक अन्य पुलिस कांस्टेबल कन्नन, जो मृतक सरवनन के साथ रात में गश्त पर था, उसे मदुरै के सरकारी मेडिकल कॉलेज में कई फ्रैक्च र के साथ भर्ती कराया गया है।

दोनों ईस्ट वेल्ली स्ट्रीट पर रात में गश्त कर रहे थे और एक कीटनाशक की दुकान के पास खड़े थे, जब दुकान के ऊपर एक जर्जर इमारत की बालकनी टूट गई और उन पर गिर गई। सरवनन मलबे में दब गया, जबकि कन्नन घायल हो गया।

दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया लेकिन सरवनन को मृत घोषित कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कन्नन की सेहत में सुधार हो रहा है।

मदुरै शहर के पुलिस आयुक्त प्रेम आनंद सिन्हा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने जीआरएच मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मृतक पुलिस हेड कांस्टेबल को श्रद्धांजलि दी।

अन्य ख़बरें

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

Newsdesk

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

Newsdesk

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, पटना सहित कई जिलों को मिले नए डीएम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading