November 5, 2026
सी टाइम्स
क्राइममनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

‘क्राइम पेट्रोल’ की अभिनेत्री प्रेक्षा मेहता ने की आत्महत्या

Crime Patrol actress Preksha Mehta commits suicide.

इंदौर, 26 मई | ‘क्राइम पेट्रोल’ की अभिनेत्री प्रेक्षा मेहता ने आत्महत्या कर ली है। वह 25 साल की थीं। मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित अपने आवास पर प्रेक्षा ने सोमवार को सीलिंग फैन से लटककर आत्महत्या कर ली।

अभिनेत्री ने कथित तौर पर एक सुसाइड नोट छोड़ा है, लेकिन इसमें यह उल्लेख नहीं है कि उन्होंने आत्महत्या क्यों की। खबरों के अनुसार लॉकडाउन के बीच काम न मिलने के कारण प्रेक्षा डिप्रेशन में चली गई थी।

उन्होंने ने कुछ समय पहले अपने इंटाग्राम स्टोरीज पर लिखा था, “सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना।”

प्रेक्षा, ‘क्राइम पेट्रोल’ के अलावा, प्रीता ‘मेरी दुर्गा’ और ‘लाल इश्क’ जैसे टीवी शो में नजर आ चुकी हैं।

चल रहे लॉकडाउन के दौरान टीवी एक्टर्स द्वारा की गई यह दूसरी आत्महत्या है, इससे पहले अभिनेता मनमीत ग्रेवाल ने अपने मुंबई स्थित घर पर सीलिंग फैन से लटक कर आत्महत्या कर ली थी।

अन्य ख़बरें

आंध्र प्रदेश सीआईडी ने 15 करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाले का किया खुलासा, आठ आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

ट्विशा शर्मा मौत मामला: हाईकोर्ट से गिरिबाला सिंह को बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

Newsdesk

गुवाहाटी गोलीकांड: पुलिस मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी ढेर, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री और पुलिस का जताया आभार

Newsdesk

Leave a Comment