महानायक अमिताभ बच्चन की आइकॉनिक फिल्म ‘अमर अकबर एंथोनी’ ने अपने 43 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर बिग बी ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरों के साथ पोस्ट साझा किया है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होने लिखा।
” आज से 43 साल पहले अमर अकबर एंथोनी ने 7.25 करोड़ रुपये कमाए थे. अगर आज की महंगाई के हिसाब से इसे देखा जाए तो ये बाहुबली 2-कंक्लूजन की कमाई से भी ज्यादा है. ”
इस फिल्म में अमिताभ के अलावा ऋषि कपूर, विनोद खन्ना, शबाना आजमी, नीतू कपूर, परवीन बाबी, प्राण और निरूपा रॉय जैसे सितारे थे. फिल्म को काफी पसंद किया गया था. आगामी फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन गुलाबो सिताबो, चेहरे, ब्रह्मास्त्र और झुंड में नजर आएंगे. उनकी फिल्म गुलाबो सिताबो 12 जून को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी.


