November 5, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

रोनित रॉय बुद्धिमान अभिनेता : अनंगशा बिस्वास

Ronit Roy is intelligent, giving actor: Anangsha Biswas.

मुंबई, 27 मई | अभिनेत्री अनंगशा बिस्वास ने उनके ‘हॉस्टेजेस’ के सह-कलाकार रोनित रॉय की तारीफ की है। उन्होंने कहा, “रोनित सर के साथ काम करना शानदार है। वह बुद्धिमान समर्पित अभिनेता हैं, जिन्हें क्राफ्ट की बहुत अच्छी जानकारी है। वह सेट पर काफी हंसमुख और सहायक होते हैं। जब भी मैं लड़खड़ाती थी तो वह मुझे सुधारने के लिए हमेशा रहते थे।”

सेट पर सिर्फ काम ही नहीं, मस्ती भी होती थी।

उन्होंने आगे कहा, “हमने साथ में हंसी-मजाक किए। उन्होंने अपने जीवन के कुछ अनुभव को साझा किया, जो न सिर्फ दिलचस्प हैं, बल्कि यदि आप ध्यान से सुनते हैं, तो आपको बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है। रोनित रॉय अपने आप में एक टेक्स्ट बुक हैं और मुझे उनके साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने का मौका मिला, यह मेरा सौभाग्य था।”

‘मिर्जापुर’ की अभिनेत्री अनंगशा ने हाल ही में लघु फिल्म ‘प्रतिभा : ए रिफ्लेक्शन’ में अभिनय किया है।

अन्य ख़बरें

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

Leave a Comment