30.3 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

नए साल पर क्रूर तानाशाह किम जोंग का हुआ ह्रदय परिवर्तन, परमाणु हथियारों की बजाय की खाद्यान्न की बात

नॉर्थ कोरिया ,01 जनवरी। तो क्या दुनिया भर में एक क्रूर तानाशाह की छवि रखने वाले नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग उन का ह्रदय परिवर्तन हो चुका है क्या नए साल में किम जोंग उन की छवि बदलने वाली है यह सवाल इसलिए हैं क्योंकि गुजरे साल के बाद नए साल के लिए किम जोंग उन ने अपने जिन लक्ष्यों को सामने रखा है वो पहले कभी उन्हें कहते नहीं देखा गया है। साल 2021 के आखिरी दिन अपने संबोधन के दौरान इस तानाशाह शासक ने परमाणु हथियारों की बजाय खाद्यान्न की बात की है। 10 साल से नॉर्थ कोरिया में शासन कर रहे किम जोंग उन को उनकी तानाशाही और उग्र व्यवहार के लिए जाना जाता है लेकिन लगता है नए साल में किम जोंग उन ने खुद को बदलने का फैसला किया है।

अपने संबोधन के दौरान किम जोंग उन ने घातक हथियारों और अमेरिका पर बातचीत करने के बजाए ट्रैक्टर फैक्ट्री, स्कूल यूनिफॉर्म और खाद्यान्न जैसे मुद्दों पर बातचीत की है। बीते साल के अंतिम दिन अपने भाषण में तानाशाह ने कहा, साल 2022 के लिए नॉर्थ कोरिया का मुख्य लक्ष्य आर्थिक विकास और लोगों की जिंदगी को बेहतर करना होगा। कोरिया की वर्क्स पार्टी की आठवीं सेंट्रल कमेटी की बैठक के आखिरी दिन किम जोंग उन ने यह बात कही। यह बैठक सोमवार से चल रही थी।

साल 2011 में अपने पिता के निधन के बाद किम जोंग उन नॉर्थ कोरिया की गद्दी पर बैठे थे। शासन के दस साल पूरे होने पर इस बैठक में किम जोंग उन के 10 सालों के शासन का लेखा-जोखा भी रखा गया। किम जोंग उन ने अपने भाषण में पिछली बातों को भी दोहराया, जिसमें अहम नीति निर्धारण की बात कही गई थी। इसके अलावा साउथ कोरिया और यूनाइटेड स्टेट के साथ डिप्लोमैटिक रिश्ते बढ़ाने की बात शामिल है।

उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था का जिक्र किया गया है। किम जोंग उन ने कहा कि महामारी के दौरान सीमा पर लगे लॉकडाउन की वजह से देश काफी अलग-थलग पड़ गया था। अगले साल को लेकर यह लक्ष्य तय किया गया है कि लोगों की आधारभूत आवश्यकताओं को पूरा किया जाए। लोगों को फूड गारंटी मिल सके। इसके अलावा देश में अहम बदलावों और विकास का जिक्र भी किम जोंग उन ने किया है।

किम जोंग उन के भाषण का ज्यादातर हिस्सा घरेलू विषयों पर केंद्रित रहा। इसमें गांवों के विकास, लोगों को खाद्यान उपलब्ध कराने, स्कूल यूनिफॉर्म और समाज में फैली बुराइयों को खत्म करने का जिक्र किया गया।
किम जोंग उन ने कहा कि गुजरे साल में देश की सेना ने नई बुलंदियों को छुआ है। जिस ट्रैक्टर फैक्ट्री की बात किम जोंग उन ने कही है उसे लेकर कहा जा रहा है कि इन ट्रैक्टरों का इस्तेमाल मिसाइल लॉन्च करने में किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रपति मैक्रों के हिंदी में संदेश ने जीता दिल, पीएम मोदी से कहा, ‘भारत-फ्रांस की दोस्ती अमर रहे’

Newsdesk

भारत-फ्रांस संबंधों को और मजबूत करने का जर‍िया है फुटबॉल का साझा जुनून: प्रधानमंत्री मोदी

Newsdesk

जी-7 में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में स्थिरता और समुद्री सुरक्षा को लेकर की मजबूत पैरवी : विदेश सचिव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading