32.6 C
Jabalpur
May 14, 2026
सी टाइम्स
हेल्थ एंड साइंस

नासा और स्पेसएक्स का ऐतिहासिक एस्ट्रोनॉट लॉन्च टला

NASA. (File Photo)

वाशिंगटन, 28 मई | नासा और स्पेसएक्स ने खराब मौसम के कारण बुधवार को दो एस्ट्रोनॉट (अंतरिक्ष यात्रियों) के ऐतिहासिक लॉन्च को स्थगित कर दिया। फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से यह प्रक्षेपण किया जाना था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने नासा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के हवाले से कहा, “खराब मौसम के चलते लॉन्च को स्थगित किया जाता है।”

2011 के बाद ऐसा पहली बार होगा जबकि चालक दल मिशन के यूएस अंतरिक्ष यात्री अमेरिकी धरती से स्वदेशी रॉकेट से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसबीएन) के लिए प्रस्थान करेंगे।

स्पेसएक्स ने कहा कि लॉन्च को इसलिए टाला गया क्योंकि मौसम फ्लाइट पाथ के अनुरुप नहीं था।

अगला लॉन्च शनिवार 30 मई को 15:22 ईस्टर्न टाइम पर निर्धारित किया गया है।

नासा के एडमिनिस्ट्रेटर जिम ब्रिडेनस्टाइन ने ट्वीट कर कहा, “आज (बुधवार) को कोई लॉन्च नहीं..हमारे चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

अन्य ख़बरें

सिप्ला का चौथी तिमाही में मुनाफा 55 प्रतिशत गिरकर 555 करोड़ रुपए रहा

Newsdesk

गुजरात में कनाडा और अमेरिका से भी तेज इलाज मिलता है: स्वास्थ्य मंत्री

Newsdesk

हर किसी के लिए माता-पिता बनना आसान नहीं, जानें क्या है ‘पोस्टपार्टम डिप्रेशन’, इसके लक्षण और समाधान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading