24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनवीडियो

भारत सरकार संग पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आई भूमि पेडनेकर

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=jvUn4jINtBY%5B/embedyt%5D

 

कोरोना काल के बीच अभिनेत्री भूमि पेडनेकर को पर्यावरण की चिंता सताने लगी है. वह अब पर्यावरण को बचाने के लिए कुछ करना चाहती हैं , लोगों को जागरूक करना चाहती हैं. इस काम को पूरा करने के लिए भूमि ने भामला फाउंडेशन और पर्यावरण मंत्रालय के साथ हाथ मिलाया है. उन्होंने एक वीडियो के जरिए सभी से पर्यावरण को बचाने की अपील की है.

इस वीडियों को भूमि ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

वीडियों में वह बताती नजर आ रही हैं कि विलुप्त हो रही हर प्रजातियों को बचाना होगा ।

वीडियो में भूमि कहती हैं- इस धरती पर 80 लाख से ज्यादा प्रजातियां रहती हैं. इंसान, पेड़, जानवर, वायरस, समुद्री जीव सब इस धरती पर निवास करते हैं. इन जीव जंतुओं को धरती पर जीने का उतना ही अधिकार है जितना किसी इंसान को है.

भूमि ने वीडियो के जरिए सभी से अपील की है कि इस पर्यावरण दिवस पर हर कोई धरती की रक्षा करने की ठाने. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अभी धरती की रक्षा नहीं की गई तो आने वाला समय और खतरनाक होगा.

आने वाले समय में भूमि ‘दुर्गावती’ और ‘डॉली किट्टी और वो चमकते सितारें’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

अन्य ख़बरें

जिस माथे को छिपाने के लिए साधना ने कटवाए थे बाल, वही हेयरस्टाइल बना एक्ट्रेस की पहचान

Newsdesk

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

Newsdesk

कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading