November 1, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

कोविड-19 : इटली में 1 लाख 50 हजार से अधिक लोग स्वस्थ, मौत का आंकड़ा 33 हजार के पार

ROME, May 9, 2020 (Xinhua) — Laborers work at the construction site of metro line C in Piazza Venezia of Rome, Italy, May 8, 2020. Italy on Friday posted a decrease in COVID-19 intensive care cases and hospitalizations as the death toll passed the 30,000 mark, according to the country’s Civil Protection Department. (Photo by Alberto Lingria/Xinhua)

रोम, मई 29 | इटली में कोरोनावायरस संक्रमण की चपेट में आए मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या में बढ़ोत्तरी जारी है। देश में गुरुवार तक 3 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हुए, जिसके बाद से यहां उपचार के बाद पूर्ण रूप से ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1 लाख 50 हजार के पार पहुंच गया है।

सिविल प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट ने कहा, “3 हजार 503 नए मरीज स्वस्थ हुए, जिसके बाद से अब तक कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए कुल 1 लाख 50 हजार 604 लोग पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं।”

सिविल प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट ने आगे कहा, “इस बीच अन्य 70 लोगों की मौत हो जाने से मौत का आंकड़ा भी बढ़ा और अब यह 33 हजार 142 हो गया है।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सिविल प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट की ओर से जारी आंकड़ों के हवाले से कहा, “वर्तमान में कुल 47 हजार 986 लोग कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त हैं, जो बुधवार की तुलना में 2 हजार 980 कम है।”

इटली में फरवरी के अंत में सर्वप्रथम महामारी के प्रकोप का केंद्र बने लोम्बार्डी क्षेत्र में अभी भी 22 हजार 913 एक्टिव मामले हैं, जो देश के अन्य इलाकों की तुलना में सर्वाधिक है।

इटली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के 593 मामले सामने आए, जिसके बाद से देश में अब तक कोरोनावायरस महामारी की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर 2 लाख 31 हजार 732 हो गई है।

गौरतलब है कि देश में हाल के हफ्तों में महामारी धीरे-धीरे कम हो रही है, जिसके बाद से इटली ने अपने यहां जारी लॉकडाउन के कड़े नियमों में 18 मई से ढील देनी शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

ईरान समझौता करना चाहता है, बातचीत सही दिशा में; सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी खुला: ट्रंप

Newsdesk

अटलांटा में आपूर्ति श्रृंखलाओं और महत्वपूर्ण खनिजों पर हुई प्रगति पर क्वाड मंत्रियों ने अपनी राय रखी

Newsdesk

कैलिफोर्निया के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 1 की मौत और 6 घायल

Newsdesk

Leave a Comment