May 6, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

शिवपुरी में ओला पीड़ित किसान ने मदद की गुहार लगाते हुए पूर्व विधायक के पैर पकड़े

शिवपुरी, 10 जनवरी (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि ने फसलों को बड़े पैमाने पर तबाह किया है। किसान अपने को संकट में पा रहे हैं और मदद की गुहार लगा रहे हैं। मदद की खातिर शिवपुरी में तो एक किसान पूर्व विधायक के पैरों पर ही गिर पड़ा।

शिवपुरी जिले में ओलावृष्टि के बाद फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बदरवास के दीघोद गांव में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव जब गांव में पहुंचे तो यहां पर एक पीड़ित किसान ने पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव के पैर पकड़ लिए।

पीड़ित किसान ने बताया कि ओलावृष्टि से उसकी फसल बर्बाद हो गई। वह बर्बाद हो गया है। प्रशासन से नुकसान के एवज में क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की मांग की। दीघोद में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे और अन्य प्रशासनिक अमला भी यहां पर था, जो ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए गया था।

गौरतलब है कि दो दिन से हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से शिवपुरी जिले के करीब 100 से ज्यादा गांवों में फसलों को नुकसान हुआ है। अब सर्वे की बात जिला प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा कही जा रही है।

शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि सर्वे के लिए राजस्व अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है और सर्वे के आधार पर किसानों को जल्द नुकसान की भरपाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

पंजाब धमाके पर फारुक अब्दुल्ला का विवादित बयान, कहा- भारत में होते रहते हैं धमाके, कोई नई बात नहीं

Newsdesk

टीवीके नेता विजय ने राज्यपाल से मुलाकात की, तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा पेश किया

Newsdesk

5 राज्यों में कुल कितने मुस्लिम कैंडिडेट्स चुनाव जीते

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading