April 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

पीआईए के दुर्घटनाग्रस्त विमान का कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर मिला

कराची, 29 मई | पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के विमान का कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर आखिरकार मलबे से बरामद हो गया है। विमान 22 मई को कराची में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 97 लोगों की मौत हो गई थी। मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, गुरुवार को एक बयान में पीआईए के प्रवक्ता अब्दुल्ला एच. खान ने कहा, “खोज आज सुबह फिर से शुरू हुई और वॉइस रिकॉर्डर मलबे में दबा पाया गया।”

उन्होंने कहा, “कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर के मिलने से जांच में बहुत मदद मिलेगी।”

फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर पहले ही मिल चुका था।

घटना के पीछे के कारण का पता लगाने के लिए अधिकारी और एयरबस जांचकर्ता घटनास्थल पर सबूत इकट्ठा कर रहे हैं।

बीईए के फ्रांसीसी जांचकर्ता (नागरिक उड्डयन के लिए फ्रांसीसी हवाई सुरक्षा जांच प्राधिकरण) पाकिस्तान के नेतृत्व वाली जांच में शामिल हो गए हैं, क्योंकि 15 साल पुराना एयरबस 320 जेट फ्रांस में डिजाइन किया गया था।

बीईए ने एक बयान में कहा कि दोनों रिकार्डरों की पेरिस के ठीक बाहर इसकी प्रयोगशाला में जांच की जाएगी।

विमान शहर की घनी आबादी वाले मॉडल कॉलोनी में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, उसमें सवार दो लोग चमत्कारिक रूप से बच गए थे।

अन्य ख़बरें

नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के लिए 287 उम्मीदवार, 9 अक्टूबर को होगा ऐलान

Newsdesk

कोहिनूर को लेकर न्यूयार्क के मेयर का बड़ा बयान, बोले-हीरा भारत से की ब्रिटिश लूट का प्रतीक

Newsdesk

भाजपा प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने ईरानी सिख दंपतियों की मदद के लिए विदेश मंत्रालय से की अपील

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading