29.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइल

शाओमी 12 अल्ट्रा में 5 एक्स पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होने की संभावना

बीजिंग, 15 जनवरी (आईएएनएस)| स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी का आगामी स्मार्टफोन शाओमी 12 अल्ट्रा क्वाड-कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है और इनमें से एक लेंस 5 एक्स पेरिस्कोप कैमरा होगा।

गिज्मोचाइना के अनुसार, अगर शाओमी 12 अल्ट्रा में 5 एक्स पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलता है, तो यह बाजार में आने वाले पहले कुछ फोनों में से एक होगा।

स्मार्टफोन में 2के रेजोल्यूशन के साथ 6.6-इंच एमोएलईडी पैनल होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इसमें पूर्ववर्ती की तरह सेकेंडरी स्क्रीन नहीं होगी। यह लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 1 एसओसी द्वारा संचालित होगा और इसमें एक क्रेजी फास्ट 120 वॉट वायर्ड फास्ट चाजिर्ंग सॉल्यूशन होगा।

फोन में फास्ट वायरलेस चाजिर्ंग हो सकती है, जो कि शाओमी 12 के समान है।

एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि स्मार्टफोन में 50 एमपी का मुख्य सैमसंग जीएन5 प्राइमरी लेंस, 48 एमपी का 2 एक्स जूम लेंस, 5 एक्स जूमिंग क्षमता वाला 48 एक्स लेंस और अंत में 10 एक्स जूम वाला 48 एमपी सेंसर होगा।

अन्य ख़बरें

‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ का आज होगा उद्घाटन, 150 ‘डीप-टेक’ स्टार्टअप लगाएंगे स्टॉल

Newsdesk

बाजार की पाठशाला: रिटायरमेंट के बाद चाहिए प्रतिमाह 50,000 रुपये की इनकम? जानिए कितना करना होगा निवेश

Newsdesk

सरकार ने व्हाट्सएप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर मेटा को भेजा नोटिस, फिलहाल रोलआउट पर लगाई रोक

Newsdesk

Leave a Comment