September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने किया हरक सिंह की नाराजगी का खंडन, कहा, ‘बीजेपी में नहीं है कोई असंतोष’

देहरादून, 15 जनवरी (आईएएनएस)| उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने बीजेपी में किसी भी तरह से असंतोष को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में प्रत्याशियों के नाम को लेकर मंथन किया जा रहा है। पार्टी उन प्रत्याशियों को वरीयता देगी जो चुनाव में जीत हासिल करेंगे। विजय बहुगुणा ने कहा कि पार्टी में सभी लोग निष्पक्ष होकर प्रत्याशियों को लेकर मंथन कर रहे हैं।

“2022 के चुनाव में एक बार फिर से उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार बनेगी और हम चाहते हैं कि बीजेपी की सरकार बनाकर पीएम मोदी जी को दें।”

आपको बता दें कि बीजेपी में टिकट के दावेदारों को लेकर तमाम तरह की खबरें सुर्खियों में हैं। कई दावेदारों में असंतोष जैसी खबरें भी आ रहे हैं जिसको पार्टी के वरिष्ठ नेता सिरे से नकार रहे हैं।

विजय बहुगुणा ने कहा कि हम लोग चुनाव को सीरियस होकर लड़ते हैं और सभी लोग एकजुट होकर चुनाव जीतने की कवायद करते हैं। बीजेपी में जो भी निर्णय होते हैं वह सामूहिक और सर्वसम्मति से निर्णय होते हैं।

अन्य ख़बरें

कोलकाता: धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर भवानीपुर थाने के बाहर भिड़े कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

2029 से पहले एनडीए शासित 21 राज्यों में लागू होगा यूसीसी: अमित शाह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading