November 1, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

इटली में अंतर-क्षेत्रीय आवागमन की मिल सकती है इजाजत

ROME, May 9, 2020 (Xinhua) — People walk along a street in Rome, Italy, on May 8, 2020. Italy on Friday posted a decrease in COVID-19 intensive care cases and hospitalizations as the death toll passed the 30,000 mark, according to the country’s Civil Protection Department. (Photo by Alberto Lingria/Xinhua)

रोम, 30 मई | इटली में कोरोनावायरस संक्रमण से वर्तमान में ग्रसित लोगों की संख्या में कमी आने के बाद अब देश में अंतर-क्षेत्रीय आवागमन की इजाजत मिल सकती है। सिविल प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा, “पिछले 24 घंटों में वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त मरीजों की संख्या में 1 हजार 811 की गिरावट आई है, जिसके बाद से कुल संक्रमित मरीजों की संख्या घटकर 46 हजार 175 हो गई है।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने डिपार्टमेंट के हवाले से कहा, “22 मार्च के बाद से यह सर्वाधिक कम आंकड़ा है। देश में तब एक्टिव मामलों की संख्या 46 हजार 638 थी।”

सिविल प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट ने कहा कि अभी 475 मरीज इंटेंसिव केयर यूनिट में हैं, एक दिन पहले गुरुवार को यह आंकड़ा 14 अधिक था। वहीं, 7 हजार 94 लक्षणों वाले मरीज हॉस्पिटल में भर्ती हैं। यह आंकड़ा भी 285 कम हुआ है।

डिपार्टमेंट ने आगे कहा, “कुल संक्रमित व्यक्तियों में से 84 प्रतिशत, 38 हजार 606 मरीज गैर-लक्षणात्मक हैं और इस कारण से उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है।”

देश में दैनिक आधार पर 2 हजार 240 नई रिकवरी दर्ज की गईं हैं, जिसके बाद उपचार के कारण पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1 लाख 52 हजार 844 हो गया है।

इटली में फरवरी के अंत से अब तक महामारी के प्रकोप के कारण इसकी चपेट में आकर 33 हजार 229 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अब तक कुल 2 लाख 32 हजार 248 लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं।

हालांकि, इटली में उम्मीद के अनुसार, अगले सप्ताह लागू होने जा रहे अंतर-क्षेत्रीय आवागमन को लेकर एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने क्षेत्रों के बीच लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंधों में ढील देने को लेकर चेताते हुए कहा कि यह देश के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती होगी।

इटली के नेशनल हेल्थ इंस्टीट्यूट (आईएसएस) के अध्यक्ष सिल्वियो ब्रूसफेरो ने निचले सदन में कहा, “हमने संक्रमण के चरम पर काबू पा लिया है और अब हम ग्राफ में नीचे की ओर हैं .. ऐसे में इस चरण में नए संदिग्ध मामलों का जल्द पता लगाए जाने की आवश्यकता है।”

अन्य ख़बरें

ईरान समझौता करना चाहता है, बातचीत सही दिशा में; सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी खुला: ट्रंप

Newsdesk

अटलांटा में आपूर्ति श्रृंखलाओं और महत्वपूर्ण खनिजों पर हुई प्रगति पर क्वाड मंत्रियों ने अपनी राय रखी

Newsdesk

कैलिफोर्निया के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 1 की मौत और 6 घायल

Newsdesk

Leave a Comment