September 1, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

कोरोना वायरस पूरी तरह से समाप्त नहीं होगा: डब्ल्यूएचओ

मॉस्को, 16 जनवरी (आईएएनएस)| डब्ल्यूएचओ ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी जिस तरह से विकसित हो रही है, वह दर्शाता है कि यह विषाणु कभी भी पूरी तरह से खत्म नहीं होगा।

समाचार एजेंसी तास ने सोलोविएव लाइव यूट्यूब चैनल पर डब्ल्यूएचओ की प्रतिनिधि मेलिता वुजनोविक के हवाले से बताया कि यह वायरस एक स्थानिक बीमारी के रूप में आबादी में संचारित होता रहेगा।

उन्होंने कहा कोरोना वायरस एक स्थानिक बीमारी बनने की ओर है। इसका मतलब है कि यह समाप्त नहीं होगा। लेकिन हमें यह सीखना होगा कि इसका इलाज कैसे किया जाए और इससे खुद को कैसे बचाया जाए।

उन्होंने कहासबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमें अभी संक्रमण को रोकने और इसकी चपेट में आने वालों की संख्या को कम करने की आवश्यकता है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो नए रूप में वेरिएंट अप्रत्याशित रूप से सामने आएंगे।

सुश्री वुजनोविक ने कहा कि प्रमाण दर्शाते हैं कि ओमिक्रोन वेरिएंट अन्य की तुलना में कम गंभीर है लेकिन इसके खतरों को कम करके नहीं आंका जाना चाहिए और मानवता को इसे लेकर कोई कोताही बरतना जल्दबाजी होगी।

उन्होंने कहा अब इस बात के सबूत हैं कि ओमिक्रोन (पिछले वेरिएंट) की तुलना में कम घातक लगता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इसे गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए। कोरोनावायरस संक्रमण के बहुत गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

सुश्री वुजनोविक ने कहा टीकाकरण के अलावा, अब अन्य सुरक्षा उपायों का भी पालन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है जिनमें फेस मास्क पहनना और नियमित अंतराल पर इसे बदलना, कमरों को हवादार करना और सीमित स्थानों में लोगों की भीड़ से बचना बहुत महत्वपूर्ण है।

इस बीच, रूस में रविवार को पिछले 24 घंटों में कोरोनो वायरस संक्रमण के 27,179 नए मामले दर्ज किए, जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10,774,304 हो गई है।

रूस में इस संक्रमण से 723 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 320,634 हो गई है।

अन्य ख़बरें

बागपत में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिला अस्पताल में 12 बेड आरक्षित

Newsdesk

आतंकवाद के खात्मे’ से लेकर ‘एससीओ पूंजी’ तक, जानें पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें

Newsdesk

आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना जरूरी: एससीओ समिट में पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading