24.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयशिक्षा

गढ़वाल की बेटी ने किया नाम रोशन, उत्तराखंड की बेटी प्रीति धनाई को प्रथम स्थान पाने पर मिला गोल्ड मेडल

देहरादून/टिहरी गढ़वाल, 19 जनवरी (आईएएनएस)| मोती लाल नेहरू नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इलाहाबाद प्रयागराज की 2021 के फाइनल परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने पर टिहरी की प्रीति धनाई को गोल्ड मेडल मिला है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों के साथ ही क्षेत्र में खुशी की लहर है। टिहरी जिले के प्रतापनगर विधानसभा के रौलाकोट गांव की रहने वाली प्रीति धनाई को मोती लाल नेहरू नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इलाहाबाद प्रयागराज ने सिविल इंजीनियरिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर यह मेडल दिया है।

प्रीति को गोल्ड मेडल मिलने पर गांव के साथ-साथ प्रताप नगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने बधाइयां दी है। प्रीति को गोल्ड मेडल मिलने पर पूरे परिवार में खुशी की लहर है। प्रीति धनाई की प्रारंभिक शिक्षा गांव के सरस्वती शिशु मंदिर रौलाकोट से हुई। उसके बाद हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा सरस्वती विद्या मंदिर चंबा टिहरी गढ़वाल से की। उन्होंने बीटेक टीएचडीसी इंस्टिट्यूट ऑफ हाइड्रो पावर एंड टेक्नोलॉजी बीपुरम टिहरी से की और एम-टेक मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इलाहाबाद प्रयागराज से की। वर्तमान समय में प्रीति आईआईटी दिल्ली से पीएचडी की पढ़ाई कर रही है। प्रीति के पिता गजपाल सिंह एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और मां गृहणी है।

अन्य ख़बरें

धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा

Newsdesk

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

Leave a Comment