25.3 C
Jabalpur
July 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयशिक्षा

बिहार में मंगलवार से 12 वीं की परीक्षा शुरू, 13 लाख से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल

पटना, 31 जनवरी (आईएएनएस)| बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की और से इंटरमीडिएट (12 वीं) की वार्षिक परीक्षा मंगलवार से शुरू होगी। इस परीक्षा को कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए बोर्ड ने पूरी तैयारी कर ली है। समिति के मुताबिक, 14 फरवरी तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए राज्य के 38 जिलों में 1,471 केंद्र बनाये हैं। इस परीक्षा में 13.45 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिसमें 6.97 लाख छात्र जबकि 6.48 छात्राएं हैं।

समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लगा दी गयी है। स्वच्छ, कदाचार मुक्त परीक्षा के आयोजन के लिए समिति द्वारा राज्य के सभी जिला पदाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को निर्देश दे दिये गये हैं। परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन ले जाने की मनाही होगी।

पटना में करीब 78 हजार परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे, जिनके लिए 84 केंद्र बनाये गये हैं।

परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले केंद्र में परीक्षार्थियों को प्रवेश कर लेना होगा। विलंब से पहुंचे परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने और अन्य कामों के लिए बोर्ड ने अलग से 15 मिनट का समय दिया है।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए बोर्ड ने सीट व्यवस्था में बदलाव किया है। इसके तहत बेंच पर अधिक से अधिक दो छात्र बैठेंगे। इस कारण कई स्कूलों में परीक्षार्थियों के लिए स्थान कम पड़ जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि कई जगहों पर बरामदा में परीक्षार्थियों के बैठाने की व्यवस्था की जा रही है।

अन्य ख़बरें

केंद्रीय सचिवों के साथ पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक शुरू, समग्र सुधार पर जोर

Newsdesk

जापान की प्रधानमंत्री का तीन दिवसीय भारत दौरा: 2 जुलाई को पीएम मोदी के साथ करेंगी शिखर वार्ता

Newsdesk

जनरल धीरज सेठ ने संभाला सेना प्रमुख का पदभार, जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सौंपी कमान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading