24.9 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
इनसाइट टुडे

प्रधान जिला न्यायाधीश ने जेल का किया निरीक्षण और बंदियों की सुनी समस्याएं

  बालाघाट अरमान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बालाघाट श्री प्राणेष कुमार प्राण ने  जिला जेल बालाघाट का निरीक्षण कर जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनके निराकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान श्री प्राणेष कुमार प्राण ने बंदियों को उनके विधिक अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बंदी को न्याय प्राप्त करने का अधिकार है तथा पात्र व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने जेल परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, आवासीय सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रथम जिला न्यायाधीश श्री गौतम सिंह मरकाम, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री नीरज कुमार सोनी, श्री अविनाश छारी, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री जीतेन्द्र मोहन धुर्वे, जेल अधीक्षक श्री रामलाल सहलाम सहित जेल का स्टाफ उपस्थित रहा।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि ऐसे निरीक्षणों का उद्देश्य बंदियों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, उन्हें विधिक सहायता उपलब्ध कराना तथा जेलों में आवश्यक व्यवस्थाओं की सतत समीक्षा करना है।

अन्य ख़बरें

उपार्जन में गड़बड़ी करने वाले समितियों एवं गोदामों के प्रासांगिक व्‍यय, कमीशन और किराये की राशि होगी राजसात

Newsdesk

एमपी किसान पोर्टल एवं किसान के संचालन का दिया गया प्रशिक्षण

Newsdesk

कलेक्टर श्री सिंह ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading