30.2 C
Jabalpur
May 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

गौतमबुद्धनगर में देर रात मिले 51 संक्रमित मरीज, 21 मरीजों में बुखार के लक्षण

Patna: Passengers arrive at Jay Prakash Narayan Airport in Patna, on 19 March 2020.

गौतमबुद्धनगर, 1 जून | गौतमबुद्धनगर के लिए रविवार की रात कुछ ठीक नहीं, रही। स्वास्थ्य विभाग ने देर रात एक और प्रेस बुलेटिन जारी किया। बुलेटिन के अनुसार नेशनल इंस्टीट्यूट बायोलॉजिकल्स की प्रयोगशाला ने 51 मरीजों की रिपोर्ट भेजी, जिसमें सभी मरीज कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। डिस्ट्रिक्ट सर्वेलेंस अधिकारी सुनील दोहरे के बताया कि एनआईबी ने 51 मरीजों को संक्रमित पाया है, जिसमे से 3 मरीज पुराने हैं। इनकी दूसरी सैंपल रिपोर्ट पोजिटिव आई है। वहीं 9 मरीज क्रॉस नोटिफाइड हैं जो की बाहरी जिलों और राज्यों से सम्बंध रखते हैं। जिले में 39 मरीज कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।

जो 51 रिपोर्ट भेजी गई है, उसमें से 21 कोरोना संक्रमित मरीजों को इन्फ्लूएंजा के लक्षण थे जो कि जिले के अलग अलग हिस्सों से सम्बंध रखते हैं। साथ ही सेक्टर-48 के रहने वाले 5 संक्रमित मरीज एक ही परिवार से हैं जिनके परिजन का कोरोना का ईलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था। उनके संपर्क के आने के बाद इन्हें भी संक्रमित पाया गया है।

रविवार 4 बजे जारी प्रेस बुलेटिन में जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 414 बताई गई थी। वहीं, प्रशासन की तरफ से कहा गया था कि दिल्ली-नोएडा बॉर्डर सील रहेगा क्योंकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया था कि जिले में 42 फीसदी मरीजों का स्रोत दिल्ली पाया गया है।

अन्य ख़बरें

यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, प्रीपेड स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड की तरह करेंगे काम

Newsdesk

बंगाल चुनाव: माल सीट से भाजपा के सुकरा मुंडा ने दर्ज की जीत

Newsdesk

बिनपुर विधानसभा सीट: भाजपा के डॉ. प्रनत टुडु 22,977 वोटों से विजयी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading