November 1, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन होते देखना चाहते हैं गुटेरेस

NEW YORK, May 30, 2020 (Xinhua) — Protesters rally on Foley Square of lower Mahattan in New York, the United States, May 29, 2020. New Yorkers continued to protest over the death of George Floyd as hundreds of people took to the street in Manhattan on Friday to express their anger toward police brutality and racism. (Xinhua/Wang Ying)


संयुक्त राष्ट्र, 2 जून
| संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद अमेरिका भर में हो रहे प्रदर्शन के बारे में कहा कि वह देश में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन देखना चाहते हैं और उन्होंने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अधिकारियों से संयम बरतने का आह्वान किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सोमवार को गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कहा कि महासचिव का संदेश है कि शिकायतों को सुना जाना चाहिए, लेकिन उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से व्यक्त किया जाना चाहिए और अधिकारियों को प्रदर्शनकारियों के प्रति संयम दिखाना होगा।

प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस की हिंसा के मामलों की जांच की जरूरत है। दुनिया भर के पुलिस बलों को पर्याप्त मानवाधिकार प्रशिक्षण की आवश्यकता है,और पुलिस के लिए सामाजिक और मनोवैज्ञानिक समर्थन दिखाने की भी आवश्यकता है, ताकि वे समुदाय की सुरक्षा के संदर्भ में अपना काम ठीक से कर सकें।

उन्होंने कहा कि अमेरिका में, दुनिया के किसी भी अन्य देश की तरह, विविधता एक समृद्धि है न कि खतरा। लेकिन किसी भी देश में विविध समाजों की सफलता के लिए सामाजिक सामंजस्य की काफी आवश्यकता होती है।

अन्य ख़बरें

ईरान समझौता करना चाहता है, बातचीत सही दिशा में; सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी खुला: ट्रंप

Newsdesk

अटलांटा में आपूर्ति श्रृंखलाओं और महत्वपूर्ण खनिजों पर हुई प्रगति पर क्वाड मंत्रियों ने अपनी राय रखी

Newsdesk

कैलिफोर्निया के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 1 की मौत और 6 घायल

Newsdesk

Leave a Comment