24.4 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

केरल में कोरोना मामलों में गिरावट, एक दिन में 18,420 केस

तिरुवनंतपुरम, 11 फरवरी (आईएएनएस)| केरल में पिछले कुछ दिनों से रोजाना कोरोना पॉजिटिव मामलों में गिरावट आ रही है और गुरुवार को राज्य में 18,420 मामले और 22.31 फीसदी की टेस्ट पॉजिटिविटी दर रिकॉर्ड की गई। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने एक बयान में दी।

जबकि अन्य 43,286 रिकवर हुए। अब तक कोरोना के कुल 2,32,980 सक्रिय मामले हैं जिनमें से 3.4 प्रतिशत का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

अब तक 20 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है, जिससे मौतों की संख्या बढ़कर 61,134 हो गई है।

टीकाकरण के संदर्भ में बात करें तो 100 प्रतिशत (2.69 करोड़) ने एक खुराक ली है, जिसमें से 85 प्रतिशत (2.27 करोड़) ने दोनों खुराक ली हैं।

जबकि 15-18 साल के बच्चों के ग्रुप में 74 प्रतिशत (11.29 लाख) को एक खुराक दी गई है, जबकि 9 प्रतिशत (1.29 लाख) को अब उनकी दूसरी खुराक भी मिल गई है।

अन्य ख़बरें

दिशा सालियान केस में पेनड्राइव और डिजिटल सबूत से खुलेगा राज: वकील नीलेश ओझा

Newsdesk

बांग्लादेश ट्रिब्यूनल ने अवामी लीग के सात और नेताओं को मौत की सजा सुनाई

Newsdesk

भविष्य की जंग तकनीक से जीती जाएगी, नवाचार जरूरी: राजनाथ सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading