23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
खेल

बुंदेसलीगा : लिपजिग ने कोलोगने को 4-2 से हराया

PADERBORN, Dec. 1, 2019 (Xinhua) — Timo Werner of Leipzig celebrates during a German Bundesliga match against Paderborn in Paderborn, Germany, Nov. 30, 2019. (Photo by Ulrich Hufnagel/Xinhua)

बर्लिन, 2 जून | स्टार स्ट्राइकर टिमो वेर्नर के सीजन के 25वें गोल की मदद से आरबी लिपजिग ने जर्मन लीग बुंदेसलीगा में खेले गए 29वें राउंड के मुकाबले में कोलोगने को 4-2 से मात दी। सोमवार को हुए इस मुकाबले में जॉन कोरडोबा ने सातवें मिनट में ही कॉर्नर से गोल करके कोलोगने को 1-0 से आगे कर दिया। हालांकि एस रोमा से लोन पर आए पैटिक शिक ने 20वें मिनट गोल दागकर लिपजिग को 1-1 से बराबरी दिला दी।

लिपजिग ने इसके बाद 38वें मिनट में क्रिस्टोफर कुंकु और 50वें मिनट में टिमो वेर्नर के गोल के सहारे स्कोर को 3-1 तक पहुंचा दिया।

इसके बाद कोलोगने ने भी 55वें मिनट में एंथनी मोडेस्टे के गोल से मैच में वापसी करने की कोशिश की, लेकिन इसके दो मिनट बाद ही डेनी ओलमो ने गोल दागकर लिपजिग की बढ़त को 4-2 कर दिया। ओलमो का बुंदेसलीगा में यह पहला गोल था।

इस जीत के बाद लिपजिग की टीम अंकतालिका में तीसरे नंबर पर कायम है जबकि कोलोगने 11वें नंबर पर है। कोलोगने को सीजन की 15वीं हार झेलनी पड़ी है।

अन्य ख़बरें

तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त

Newsdesk

भारत दौरे पर गंवाए सभी 6 मुकाबले, कप्तान न्कोमो ने जिम्बाब्वे टीम से ‘सकारात्मक’ रहने को कहा

Newsdesk

युवा खिलाड़ियों के लिए एक मजबूत कल्चर बनाना हमारा लक्ष्य’, कोचिंग की जिम्मेदारी संभालने के बाद बोलीं सिरिवर्धने

Newsdesk

Leave a Comment